फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Navratri 2019: नवरात्र में इन तरीकों से रखे स्वास्थ्य का ध्यान

Sun, 29 Sep 2019 07:50 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sun, 29 Sep 2019 07:50 AM IST
विज्ञापन
Navratri 2019 health tips in fasting

सनातन धर्म में नवरात्रि का बहुत अधिक महत्व है, जिसका उल्लेख शास्त्रों में भी मिलता है। 29 सितंबर दिन रविवार से शारदीय नवरात्रि शुरू हो रही है। नवरात्रि में बहुत लोग नौ दिन तक उपवास रखकर मां दुर्गा की उपासना करते हैं। उपवास के दौरान अक्सर यह देखने को मिलता है कि लोग खाने से बचते हैं, जिसका स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। उपवास के दौरान भी संतुलित आहार बहुत जरूरी होता है। नवरात्र में पूरे नौ दिन तक व्रत रखना आसान बात नहीं है। इस दौरान आपको अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखना चाहिए ताकि सेहत पर कोई बुरा असर न पड़े। आइए जानते हैं व्रत के दौरान स्वस्थ रहने के बेहतर तरीके...



Navratri 2019 health tips in fasting

सुबह की शुरुआत करें ऐसे
नवरात्रि व्रत के दौरान सुबह सबसे पहले गुनगुने पानी में नींबू डालकर पीना चाहिए। ऐसा करने से शरीर डिटॉक्सीफाई होता है और आप स्वस्थ महसूस करते हैं। व्रत के दौरान कम मात्रा में भोजन करने से पाचन क्रिया अव्यवस्थित हो जाती है। ऐसे में गुनगुना पानी पाचन क्रिया को अच्छा रखने में मदद करता है।

Navratri 2019 health tips in fasting

फलों का सेवन
उपवास के दौरान फलों के सेवन से पौष्टिक तत्वों की कमी पूरी होती है। पपीता, सेब, नाशपाती और अनार जैसे फलों का सेवन करना अच्छा होता है। इन फलों के सेवन से शरीर ऊर्जावान रहती है। खासतौर पर पपीता सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है और यह सुपाच्य भी होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Navratri 2019 health tips in fasting

दूध मलाई से दूरी में भलाई
व्रत के दौरान मलाई वाले दूध और पनीर के अधिक सेवन से बचना चाहिए। इनके अधिक सेवन से आप आलसी और थका हुआ महसूस करेंगे। व्रत के दौरान गरिष्ठ भोजन सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

विज्ञापन
Navratri 2019 health tips in fasting
Health - फोटो : www.pexels.com

उपवास से पहले सेहत जरूरी
नवरात्रि के व्रत रखने से पहले सेहत पर जरूर ध्यान दें। अगर आपको सेहत को लेकर किसी भी प्रकार का संशय हो तो डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उपवास रखें। गर्भवती महिला को तो व्रत एकदम नहीं रखना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed