फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

7 हजार करोड़ का है हेल्थ मार्केट, जानिए इंडिया में फिट रहने के लिए क्या कर रहे हैं लोग? 

Tue, 12 Feb 2019 01:41 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Tue, 12 Feb 2019 01:41 PM IST
विज्ञापन
fitness market grow 16 to 18 percent per year
gym

हर कोई अपने फिटनेस व लुक को लेकर जागरुक हो गया है। इस तैजी से भागदौड़ की जिंदगी में हर कोई फिट दिखना चाहता है, अपने लुक में निखार लाना चाहता है और इसके लिए अपने बिजी शेड्यूल में से समय निकालकर जिम की ओर भाग रहे हैं। ताकि हमरे पर्सनालिटी में निखार आ सके। इसका फायदा फिटनेस के बाजार ने बखूबी उठाया है।जिसमें सबसे ज्यादा टीवी, मैगजीन और सोशल मीडिया के जरिए हेल्दी डाइट, वजन कम करने वाली दवाओं और फिट रहने के तमाम चीजें देखने को मिलती हैं। आजकल के युवाओं में फिटनेस का मतलब सिक्स पैक एब्स तक रह गया है जबकि ऐसा नहीं है।

fitness market grow 16 to 18 percent per year
gew - फोटो : getty images

भारत में एरोबिक्स, मार्शल आर्ट्स, किकबॉक्सिंग, क्रॉस फंक्शनल और बॉडी वेट ट्रेनिंग युवाओं की फिटनेस रेजिम का हिस्सा है। वही हाई इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग, पिलाटे, एक्वा फिटनेस और बॉडी कमबैट के बारे में लोगों को कम जानकारी है। क्रॉलिंग वर्कआउट और टीआरएक्स सस्पेंशन नई एक्सरसाइज हैं जो लोगों के फिटनेस रेजिम का हिस्सा नहीं हैं। लेकिन इन्हें जानने और सीखने की ललक उनमें बरकरार है।

fitness market grow 16 to 18 percent per year
fe - फोटो : getty images

तेजी से हो रही ग्रोथ


सिक्स पैक एब्स की चाहत अब केवल शहरों में रह रहे युवाओं की ही नहीं बल्कि दूर-दराज गांवों में रहने वाले युवाओं को भी है। ऐसे में जिम आउटलेट्स की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। हर साल फिटनेस मार्केट में 16 से 18 प्रतिशत की ग्रोथ होती है। उच्च वर्ग के लोगों के अलावा मध्यमवर्गीय परिवारों में भी जिम मेंबरशिप, फिटनेस ऐसेसरीज और इससे संबंधित अन्य प्रोडक्ट्स पर खर्च करने का क्रेज बढ़ा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
fitness market grow 16 to 18 percent per year
जिम में एक्सरसाइज

फ्रेंचाइजी कमाई में आगे
अब वो वक्त आ गया है जब अपने फिगर को मेंटेन करने के साथ ही हेल्दी रहने और कम उम्र में हो रही गंभीर बीमारियों से बचने के लिए भी लोग हेल्दी लाइफस्टाइल को अपना रहे हैं। इसी वजह से लगभग हर बड़े और छोटे शहरों में फिटनेस स्टूडियो और योगा सेंटर्स की भरमार देखने को मिलती है। बड़े शहरों के फिटनेस स्टूडियो में वीआईपीज सिर्फ अपने परिवार के साथ या अकेले एक्सरसाइज करना पसंद करते हैं। वे अपने लिए लग्जीरियस स्पेस के अलावा महंगे फिटनेस उपकरण की मुंहमांगी कीमत देने को तैयार रहते हैं। मेट्रो शहरों में स्थापित आलीशान जिम ही नहीं बल्कि अन्य शहरों में इन जिम की फ्रेंचाइजी भी कमाई के मामले में आगे है। 

विज्ञापन
fitness market grow 16 to 18 percent per year
एक्सरसाइज

लोगों को लुभाने के लिए ऑफर्स 
प्राइस वाटर कूपर्स की रिपोर्ट के मुताबिक स्लिमिंग सर्विस सेगमेंट में 20 से 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। दरअसल फिटनेस बाजार में बूम की शुरुआत 90 के दशक में हुई। तब से अब तक एक्सरसाइज के अलावा ब्यूटी, एंटी एजिंग ट्रीटमेंट और हेल्दी डाइट के नाम पर हर महीने का खर्च मध्यम वर्गीय परिवार भी करने लगे हैं। इस क्षेत्र के प्रति लोगों का रुझान देखते हुए फिटनेस आंत्रप्रेन्योर ने जिम के छोटे कमरे का मेकओवर मॉडर्न और लग्जीरियस हेल्थ क्लब में किया है। जहां पर्सनल ट्रेनर लोगों को हर स्टेप्स पर ट्रेनिंग देते हुए दिखाई देते हैं। यहां लोगों को लुभाने के लिए मेंबरशिप पास जैसे ऑप्शंस भी दिए जाते हैं ताकि अधिक से अिधक लाेग जिम में आ सकें। लोगों की व्यस्तता को ध्यान में रखते हुए जिम से लेकर फिटनेस स्टूडियो यहां तक कि फिटनेस कोच और डायटीशियन आपके स्मार्टफोन पर क्लिक करते हुए आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं। फिटनेस मार्केट को बढ़ावा देने में डोमेस्टिक और इंटरनेशनल होटल चैन्स द्वारा अपने कस्टमर को दिए गए आॅफर्स जैसे हेल्थ क्लब फैमिली मेंबरशिप भी खास भूमिका अदा कर रही है। 

60% लोग भारत में एक हफ्ते में चार घंटे से ज्यादा समय एक्सरसाइज को देते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed