{"_id":"5ac5b1b64f1c1bf4618b57b4","slug":"fitness-and-diet-secret-of-bollywood-dabangg-salman-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान खान की फिटनेस का ये है राज, फिट बॉडी पाने के लिए छोड़नी पड़ी थी ये खास चीज ","category":{"title":"Fitness","title_hn":"फिटनेस","slug":"fitness"}}
सलमान खान की फिटनेस का ये है राज, फिट बॉडी पाने के लिए छोड़नी पड़ी थी ये खास चीज
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 05 Apr 2018 11:18 AM IST
विज्ञापन
काले हिरण शिकार मामले से कई बार सुर्खियां बटोरने वाले बॉलीवुड के 'दबंग' सलमान खान की फिट बॉडी का हर कोई दीवाना है। उनकी फिटनेस को देखकर कोई यह अंदाजा भी नहीं लगा सकता कि वो उम्र का 52वां दशक पार कर चुके हैं। खास बात यह है कि सलमान एक्सरसाइज करने और खुद को फिट रखने में कोई कसर नहीं छोड़ते। आइए जानते हैं वो खास तरीके जिनकी मदद से सलमान खुद को इतना फिट रखते हैं।
कहा जाता है कि सलमान खान पहले स्पाइसी और इटालियन फूड के काफी दीवाने थे। पॉव भाजी, आइसक्रीम, पिज्जा उनके फेवरेट थे लेकिन जब से मनीष अडविलकर उनके जिम ट्रेनर बने हैं तब से सलमान ने ये सब खाना बंद कर दिया।
अब सलमान प्रोटीन वाली चीजें जैसे, मछली, अंडे का सफेद हिस्सा, मीट और दूध लेते हैं।
अब सलमान प्रोटीन वाली चीजें जैसे, मछली, अंडे का सफेद हिस्सा, मीट और दूध लेते हैं।
सलमान खान के अनुसार, जिस तरह का भोजन हम करते हैं वो हमारे शरीर के लिए उतनी ही अहमियत रखता है जितना कि वर्कआउट। इसलिए वो अपना सारा ध्यान सिर्फ एक्सरसाइज करने में ही नहीं बल्कि अपने खाने-पीने पर भी देते हैं। आगे की स्लाइड्स में जानें कि सुबह से लेकर रात तक क्या खाते हैं सलमान खान।
विज्ञापन
विज्ञापन
डायट प्लान
- सलमान नाश्ते में चार अंडे (सिर्फ सफेद हिस्सा) और लो फैट दूध लेते हैं।
- वर्कआउट से पहले सलमान दो अंडों का सफेद हिस्सा और प्रोटीन शेक लेते हैं।
- वर्कआउट के बाद वो बादाम, ओट्स तीन अंडों का सफेद हिस्सा और प्रोटीन बार लेते हैं।
- लंच में सलमान नॉन वेज में फ्राइड फिश, मटन खाते हैं। इसके साथ में वे खूब सारा सलाद और फल भी लेते हैं।

- स्नैक्स के समय वो प्रोटीन बार, नट्स आदि लेते हैं।
- सलमान, डिनर में सूप, चिकन या मछली और सब्जी खाते हैं।
सलमान खान बताते हैं कि वे बाइसेप्स, ट्राइसेप्स, एब्स, पैर और पीठ वाले हिस्सों पर ज्यादा ध्यान देते हैं। वे एक समय में कई बार सिट-अप्स और पुश-अप्स कर सकते हैं।