Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik
जीरे की तरह दिखने वाले सौंफ का भारतीय रसोई में दिखना आम बात है। खाने में इसका इस्तेमाल खूब किया जाता है। इसके अलावा खाना खाने के बाद माउथ फ्रेशनर के रूप में भी इसका सेवन प्रचलित है। लगभग हर छोटे-बड़े रेस्टोरेंट में आपको यह मिल जाता है। दरअसल, सौंफ औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसके पानी को पाचन के लिए अच्छा माना जाता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि सौंफ के उबले पानी और सूप के सेवन से पेट फूलने, कब्ज, अपच और एसिडिटी जैसी पाचन संबंधी समस्याओं से राहत मिल सकती है। इसके बीजों का इस्तेमाल दर्द निवारक के रूप में भी किया जाता है। साथ ही यह सूजन को कम करने और वजन घटाने में भी सहायक है। आप मुंह की बदबू दूर करने के लिए भी इसका इस्तेमाल माउथ फ्रेशनर के रूप में कर सकते हैं। आइए जानते हैं सौंफ के सेवन से होने वाले अन्य फायदों के बारे में और साथ ही यह भी कि इसके सेवन का सही तरीका क्या है?
{"_id":"613b0f4c8ebc3e494078baab","slug":"fennel-seeds-health-benefits-and-side-effects-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलाह: पेट की समस्याओं का 'रामबाण इलाज' है सौंफ, इन तीन तरीकों से कर सकते हैं सेवन","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
सलाह: पेट की समस्याओं का 'रामबाण इलाज' है सौंफ, इन तीन तरीकों से कर सकते हैं सेवन
Fri, 10 Sep 2021 01:29 PM IST
सोनू शर्मा
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Fri, 10 Sep 2021 01:29 PM IST
विज्ञापन
सौंफ के फायदे
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
सौंफ के अन्य फायदे
- सौंफ के सेवन से लिवर संबंधी बीमारियों के होने का खतरा कम रहता है।
- यह अच्छी नींद लाने में भी उपयोगी हो सकता है।
- यह बालों को मजबूत बनाता है और उन्हें झड़ने से रोकने में भी मदद करता है।
- दिमाग को तेज करने के लिए भी आप सौंफ का सेवन कर सकते हैं।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
हड्डियों के लिए भी फायदेमंद है सौंफ
- सौंफ में केवल कैल्शियम ही नहीं बल्कि मैग्नीशियम, फास्फोरस और विटामिन-के भी पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत करने में उपयोगी होते हैं। जिन लोगों को अन्य स्रोतों से कैल्शियम उचित मात्रा में नहीं प्राप्त होता है, सौंफ का सेवन उनके लिए ज्यादा फायदेमंद होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
दिल के लिए भी है फायदेमंद
- सौंफ पोटैशियम के साथ-साथ फाइबर का एक अच्छा स्रोत होता है, जो उच्च रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करता है। इससे हार्ट अटैक (दिल का दौरा) और स्ट्रोक के होने का खतरा भी कम हो जाता है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
सौंफ के सेवन का सही तरीका क्या है?
- खाना खाने के बाद एक चम्मच सौंफ का बीज लेकर उसे चबाकर खाएं। इससे पाचन शक्ति में तो सुधार होता ही है, साथ ही पेट दर्द और सूजन से भी राहत मिलती है। अगर आप अपच की समस्या से पीड़ित हैं तो सौंफ की चाय पी सकते हैं या एक से डेढ़ चम्मच सौंफ के पाउडर का सेवन हल्के गर्म पानी के साथ दिन में दो बार कर सकते हैं।