आमतौर पर सौंफ हर किसी के किचन में उपलब्ध होती है। कई लोगों को सौंफ चबाना काफी पसंद भी होता है। सौंफ का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। सौंफ में विटामिन सी, पोटैशियम, मैंगनीज, आयरन, फोलेट और फाइबर काफी मात्रा में पाया जाता है जो शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होता है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको सौंफ के फायदे बताएंगे। रोजाना सौंफ का सेवन करने से आप कई तरह की बीमारियों से सुरक्षित रह सकते हैं। अगली स्लाइड्स में जानिए रोजाना सौंफ का सेवन करने के फायदे...
{"_id":"6017ddd68ebc3e32af7efa3a","slug":"fennel-seeds-health-benefits-and-advantages-in-hindi-saunf-khane-ke-fayde","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य के लिए बेहद ही फायदेमंद है सौंफ, रोजाना करें सेवन","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
स्वास्थ्य के लिए बेहद ही फायदेमंद है सौंफ, रोजाना करें सेवन
Mon, 01 Feb 2021 04:32 PM IST
योगेश जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश जोशी
Updated Mon, 01 Feb 2021 04:32 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
मुंह की दुर्गंध दूर हो सकती है
- कई लोगों के मुंह से दुर्गंध आती है। मुंह की दुर्गंध को दूर करने के लिए रोजाना सौंफ का सेवन करना चाहिए। जिन लोगों के मुंह से दुर्गंध आती है, उन्हें रोजाना सौंफ का सेवन करना चाहिए।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
पाचन तंत्र मजबूत होता है
- सौंफ का सेवन करने से पाचन तंत्र भी मजबूत होता है। पाचन से संबंधित समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए रोजाना सौंफ का सेवन करें। इसका सेवन करने से पेट दर्द से तुरंत आराम मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
वजन नियंत्रण में रहता है
- सौंफ का सेवन करने से भूख भी अधिक नहीं लगती है। वजन को नियंत्रण में रखने के लिए रोजाना सौंफ का सेवन करें।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए फायदेमंद
- सौंफ का सेवन करने से ब्लड प्रेशर भी नियंत्रण में रहता है। हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को रोजाना सौंफ का सेवन करना चाहिए।