आज के समय में गलत खान- पान की आदतों और लाइफस्टाइल में बदलाव की वजह से वजन बढ़ने की समस्या आम होने लगी है। वजन कम करने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको एक ऐसी ड्रिंक के बारे में बताएंगे, जिसका रोजाना सेवन करने से वजन कम होने लगता है। इस ड्रिंक का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। मोटापा बढ़ना स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक होता है। स्वस्थ और फिट रहने के लिए वजन का नियंत्रण में रहना बहुत जरूरी होता है। अगली स्लाइड्स में जानिए वजन कम करने के लिए किस ड्रिंक का सेवन करना चाहिए...
{"_id":"5fce37448ebc3ecfdc542569","slug":"fast-weight-loss-tips-at-home-in-hindi-belly-fat-reduce-drink-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वजन कम करने के लिए रोजाना करें इस ड्रिंक का सेवन, कुछ दिनों में ही घटने लगेगा मोटापा ","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
वजन कम करने के लिए रोजाना करें इस ड्रिंक का सेवन, कुछ दिनों में ही घटने लगेगा मोटापा
Mon, 07 Dec 2020 07:46 PM IST
योगेश जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश जोशी
Updated Mon, 07 Dec 2020 07:46 PM IST
विज्ञापन
वजन कम करने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
वजन कम करने के लिए रोजाना गुड़ मिश्रित नींबू पानी का सेवन करना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
गुड़ मिश्रित नींबू पानी
- वजन कम करने के लिए रोजाना गुड़ मिश्रित नींबू पानी का सेवन करना चाहिए। गुड़ मिश्रित नींबू पानी का सेवन करने से मेटाबॅालिज्म मजबूत होता है, जो वजन को कम करने में सहायक होता है।
अगली स्लाइड में जानिए इस ड्रिंक का सेवन कब और कैसे करें...
गुड़ मिश्रित नींबू पानी का सेवन रोजाना सुबह खाली पेट करना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
सुबह खाली पेट करें सेवन
- गुड़ मिश्रित नींबू पानी का सेवन रोजाना सुबह खाली पेट करना चाहिए। आप गुनगुने पानी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इस मिश्रण को बनाने के लिए आपको एक गिलास पानी में एक चम्मच नींबू का रस और गुड़ का एक छोटा टुकड़ा मिलाना है। आपको बता दें गुड़ और नींबू स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।
अगली स्लाइड्स में जानिए गुड़ और नींबू के फायदे...
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़ स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
गुड़ के फायदे
- गुड़ स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। गुड़ में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो शरीर को सेहतमंद बनाए रखने में सहायक होते हैं।
- गुड़ का सेवन करने से इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है।
- गुड़ का सेवन करने से पाचन तंत्र भी सही रहता है।
- किडनी के मरीजों के लिए गुड़ का सेवन काफी फायदेमंद होता है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य के लिए नींबू काफी फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
नींबू के फायदे
- स्वास्थ्य के लिए नींबू काफी फायदेमंद होता है। नींबू में विटामिन सी काफी मात्रा में पाया जाता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में सहायक होता है।
- नींबू पानी का सेवन करने से शरीर हाइड्रेट रहता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।