आपका सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक आपके मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दे सकता है। वह इस बात की भविष्यवाणी कर सकता है कि उसका यूजर बीमार तो नहीं है ! सुनने में आपको जरूर अजीब लग रहा होगा लेकिन यह एकदम सच है। अगर आपको डाइबिटीज है और आप अवसाद और दूसरे मानसिक समस्याओं से गुजर रहे हैं तो आपकी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस बात का पता लगाया जा सकता है।
{"_id":"5d0c71328ebc3e690154a63f","slug":"facebook-can-predict-mental-health-issues","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अब फेसबुक बताएगा आपको है कौन-सी बीमारी?","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
अब फेसबुक बताएगा आपको है कौन-सी बीमारी?
Fri, 21 Jun 2019 11:52 AM IST
ललित फुलारा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Fri, 21 Jun 2019 11:52 AM IST
विज्ञापन
फेसबुक बताएगा आपको है कौन-सा रोग?
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
diabetes
वैज्ञानिकों का कहना है कि यूजर की सोशल मीडिया पोस्ट को शारीरिक लक्षणों की तरह देखा जा सकता है। अमेरिका के पेंसिल्वेनिया और स्टोनी ब्रुक यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने ऑटोमेटिड डाटा कलेक्शन तकनीक के जरिए 1000 मरीजों के फेसबुक पोस्ट की हिस्ट्री का अध्ययन किया है। इसमें इन यूजर के सारे फेसबुक पोस्ट का अध्ययन किया गया है।
depression
वैज्ञानिकों ने इन मरीजों से उनके इलेक्ट्रोनिक मेडिकल रिकॉर्ड डाटा और प्रोफाइल को लिंक करने की इजाजत ली।इसके बाद शोधकर्ताओं ने विश्लेषण के लिए तीन मॉडल बनाए और शोध किया। इनमें से एक मॉडल में यूजर के फेसबुक पोस्ट की भाषा का विश्लेषण किया गया और दूसरे मॉडल में उम्र और रोगी के लिंग का विश्लेषण किया गया और तीसरे मॉडल में इन दोनों मॉडल को मिलाकर विश्लेषण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
facebook
शोधकर्ताओं ने फेसबुक पोस्ट के जरिए मरीज के शारीरिक लक्षणों का पता लगाया। इसके लिए 21 अलग-अलग परिस्थितियों को देखा गया। शोधकर्ताओं ने 10 परिस्थितियों की सटीक भविष्यवाणी की। यह भविष्यवाणी मरीज के पोस्ट की भाषा के आधार पर की गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
दरअसल, फेसबुक पर हम अपने व्यक्तित्व से संबंधित हर चीज डालते हैं। इन पोस्ट के जरिए व्यक्ति के भीतर क्या चल रहा है, इस बात का आसानी से पता लगाया जा सकता है। वैज्ञानिकों ने ये ही किया। हम कैसा महसूस कर रहे हैं और हमारी जीवनशैली कैसी है, यूजर हर बात को फेसबुक पर पोस्ट करते हैं। यहां तक की कई बार अपनी बीमारियों के बारे में भी पोस्ट कर देते हैं। ऐसे में शोधकर्ताओं ने यूजर के फेसबुक डाटा के विश्लेषण से उसकी बीमारियों के बारे में भविष्यवाणी की जो कि अवसाद और डाइबिटीज से संबंधित थी।