फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बार-बार लगने वाली प्यास को न करें नजरअंदाज, हो सकती है गंभीर बीमारी

Sun, 31 Jan 2021 03:30 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 31 Jan 2021 03:30 PM IST
विज्ञापन
excessive thirst problem can cause serious illness
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

किसी भी इंसान के जिंदा रहने के लिए जो सबसे जरूरी चीज होती है, वो है सांस और इसके बाद नंबर आता है पानी का। पानी के बिना भी इंसान महज कुछ घंटों या दिनों तक ही जिंदा रह सकता है। इसलिए ये जरूरी है कि शरीर में पानी की कमी न होने दें। जब भी आपको प्यास लगे, तुरंत इच्छानुसार पानी पी लें। हालांकि कुछ लोगों को बार-बार यानी जरूरत से कुछ ज्यादा ही प्यास लगती है। क्या आप जानते हैं कि अधिक प्यास लगना एक बीमारी भी हो सकती है? इसके अलावा यह कई अन्य रोगों का लक्षण भी हो सकता है। आइए जानते हैं अधिक प्यास लगने की इस समस्या के बारे में... 

excessive thirst problem can cause serious illness
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सामान्य से अधिक प्यास लगने की समस्या को चिकित्सा के क्षेत्र में 'पॉलीडिप्सिया' कहा जाता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि इस समस्या से ग्रसित व्यक्ति की प्यास इतनी बढ़ जाती है कि वह चाहे कितना भी पानी पी ले, लेकिन उसकी प्यास बुझती ही नहीं है, जबकि वो कोई शारीरिक गतिविधि भी नहीं करते और ठंडे वातावरण में आराम से रहते भी हैं। 

excessive thirst problem can cause serious illness
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

पॉलीडिप्सिया के लक्षण क्या हैं? 

  • बार-बार पानी पीना 
  • पानी पीने के बाद भी प्यास का न बुझ पाना 
  • मुंह सूखना 
  • मुंह से निकलने वाली लार या थूक गाढ़ा हो जाना 
विज्ञापन
विज्ञापन
excessive thirst problem can cause serious illness
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अधिक प्यास लगने के अन्य कारण? 

  • व्यायाम करने के दौरान अधिक पसीना आने से  
  • दस्त की वजह से शरीर में पानी की कमी होने से  
  • पर्याप्त मात्रा में पानी न पीने से 
  • अधिक मसालेदार या अधिक नमक वाला भोजन करने से  
  • कैफीन युक्त पदार्थ के अधिक सेवन से, जैसे- चाय या कॉफी
विज्ञापन
excessive thirst problem can cause serious illness
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अधिक पानी पीना क्यों है नुकसानदायक? 

  • जरूरत से ज्यादा पानी पीने से शरीर में सोडियम की कमी हो सकती है और इसकी कमी से कमजोरी, थकान, ऊर्जी की कमी, सिरदर्द, दिल घबराना, मतली, उल्टी, चिड़चिड़ापन और मांसपेशियों में ऐंठन की समस्या हो सकती है। गंभीर मामलों में मस्तिष्क में सूजन आ सकती है और यहां तक कि मिर्गी के दौरे भी पड़ सकते हैं, जिसकी वजह से मरीज कोमा में जा सकता है या मौत भी हो सकती है। इसलिए अगर आपको भी बार-बार प्यास लगती है तो आपको इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए। 

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। स्वास्थ्य संबंधी कोई भी परेशानी होने पर आप अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed