लगातार कब्ज रहने की वजह से बहुत सारे लोगों को बवासीर की परेशानी हो जाती है, जिसमें इंसान का बैठना तक दुश्वार हो जाता है। मेडिकल भाषा में इसे पाइल्स और हेमरॉइड्स कहते हैं। इस रोग में गुदा (ऐनस) के आंतरिक और बाहरी हिस्से पर सूजन और फुंसियां हो जाती हैं। यह बीमारी ज्यादातर 45 से 65 साल के लोगों में देखने को मिलती है।
बवासीर दो तरह की होती है। एक में खून आता है, लेकिन इतनी दर्द नहीं होता। जबकि दूसरी में पेट में कब्ज बन जाती है और पेट हमेशा खराब रहता है। आइए जानते हैं इसके घरेलू इलाज के बारे में...
2 of 6
ice therapy
- फोटो : instagram
आइस पैक
इस बीमारी में आइस पैक भी आपको आराम पहुंचा सकता है। इसके लिए आपको प्रभावित जगह पर आइस पैक से सिकाई करनी होगी। इसके लिए रोजाना 5 से 10 मिनट सिकाई जरूर करें।
हॉट वॉटर बाथ
बवासीर में गर्म पानी से नहाना भी अच्छा होता है। गर्म पानी से नहाने से सूजन और खुजली कम होती है। नहाने के बाद प्रभावित हिस्से पर नारियल का तेल लगाना भी फायदेमंद होता है।
एलोवेरा
आयुर्वेद में एलोवेरा को कई बीमारियों के लिए वरदान बताया गया है। बवासीर के इलाज के लिए आपको फ्रेश एलोवेरा जेल की जरूरत होगी। एलोवेरा जैल निकालकर पाइल्स वाले हिस्से में बाहर की तरफ लगाएं। ऐसा दिन में दो से तीन बार करें। आपको राहत मिलेगी।
हारसिंगार
दो ग्राम हारसिंगार के फूलों को तीस ग्राम पानी में रात को भिगोकर रख दें। सुबह इन फूलों को पानी में ही मसलें और भी छान लें। अब इस पानी में एक चम्मच खांड मिलाएं। इसका सेवन आपको एक हफ्ते तक खाली पेट करना है। आपको इसका फर्क नजर आने लगेगा।