स्कूल व कॉलेज की परीक्षाएं आने को है। ऐसे में बच्चे परीक्षा के तनाव के चलते बहुत परेशान रहते हैं। बच्चों के साथ-साथ उनके माता-पिता भी तनाव में रहते हैं। माता-पिता की हमेशा कोशिश रहती है कि बच्चे अधिक से अधिक पढ़ाई करें ताकि उनके अच्छे नंबर आ सकें। लेकिन केवल ज्यादा पढ़ना ही परीक्षा में महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि परीक्षा के दौरान बच्चों का खान-पान भी उनके अच्छे नंबरों में बहुत मायने रखता है, इसलिए बच्चों को परीक्षा के दौरान ऐसी चीजें खिलाएं जिससे उनका स्वास्थ बढ़िया रहे। साथ ही याद करने की क्षमता भी तेज रहे, क्योंकि हेल्दी या सुपरफूड खाने से बॉडी में ऐसे हॉर्मोन्स का सीक्रेशन होता है जिससे मूड बेहतर होता है और दिमाग सही तरीके से कॉन्सनट्रेट कर पाता है।
एग्जाम के टाइम मम्मी से बनवाएं ये सुपरफूड, तेज होगी मेमरी और रहेंगे फिट
ब्रोकली
हरी पत्तेदार सब्जियां विटामिन सी जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती हैं। इनमें कैरोटेनॉय्ड्स भी होता है। इन्हें पॉवरफुल ब्रेन प्रोटेक्टर्स के रूप में भी जाना जाता है। ब्रोकली, पत्तागोभी, ब्रुसली और अंकुरित सब्जियां का सेवन दिमाग के लिए लाभदायी होता है। ब्रोकली से डैमेज सेल्स रिपेयर होता है। एग्जाम के वक्त बच्चों को हफ्ते में दो या तीन बार ब्रोकली का सेवन जरूर कराएं।
चॉकलेट
दिमाग तेज करने के लिए चॉकलेट भी काफी मददगार होते हैं। डार्क चॉकलेट जिसमें 70 फीसदी नारियल हो, ब्रेन बूस्टर का काम करता है। कोको में फ्लैवोनॉयड्स पाया जाता है जो की एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं और यह दिमाग को स्वस्थ्य रखने में मदद करता है। डार्क चॉकलेट में कैफीन की मात्रा अधिक होती है जो दिमाग को उत्तेजक बनाता है और ध्यान केंद्रित रखता है। इसके अलावा सेब, अंगुर, प्याज, चाय में भी फ्लैवोनॉयड्स पाए जाते हैं।
मछली
अगर आपका बच्चा नॉन वेजिटेरिअन है तो मछली एक सुपरफूड की तरह काम करेगी। हफ्ते में एक बार मछली का सेवन करना काफी फायदेमंद साबित होता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक फिश ऑयल में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है जो बच्चों के दिमाग और आंखो के विकास में लाभदायक होता है। फैटी फिश में ओमेगा-3 की मात्रा सबसे ज्यादा होती है और इसे कोल्ड वॉटर फिश के नाम से भी जाना जाता है, इसलिए बच्चों की मेमोरी और कॉन्सनट्रेशन के स्तर को बढ़ाने के लिए मछली का सेवन जरूर करवाएं।
पालक में मैग्नीशियम और पोटेशियम बहुत अधिक मात्रा में पाए जाते हैं जो याददाश्त बढ़ाने के साथ-साथ सीखने की क्षमता बढ़ाने में काफी मददगार साबित होता है। इसके अलावा पालक में विटामिन बी 6, ई और फोलेट भी काफी मात्रा में होती है। बता दें फोलेट स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। फोलेट की कमी से मेमोरी लॉस और अल्जाइमर की शिकायत होती है। इसके अलावा अंडा भी सुपरफूड की तरह काम करता है। अंडा न सिर्फ आपके सेहत बल्कि दिमाग के लिए भी फायदेमंद साबित होता है। अंडे में कोलीन पाया जाता है जो शॉर्ट टर्म मेमोरी फंक्शन में काफी जरूरी है।