फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diabetes: डायबिटीज रोगियों के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किए पांच जरूरी टिप्स, शुगर रहेगा कंट्रोल

Tue, 29 Apr 2025 07:48 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 29 Apr 2025 07:48 PM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक पोस्ट में बताया कि मधुमेह से बचाव के लिए कुछ प्रभावी उपायों को अपनाना जरूरी है। अपने जीवनशैली में कुछ बदलावों को शामिल कर मधुमेह से बचाव सुनिश्चित किया जा सकता है।

विज्ञापन
Essential Tips for Diabetics from Health Ministry to Control Sugar Levels Know Guidelines in Hindi
डायबिटीज को कैसे कंट्रोल करें? - फोटो : Adobe stock

डायबिटीज एक गंभीर और क्रॉनिक स्वास्थ्य समस्या है जिसका खतरा सभी उम्र के लोगों में देखा जा रहा है। हालिया रिपोर्ट्स से पता चलताl है कि बच्चे भी इस गंभीर बीमारी का शिकार हो रहे हैं। ब्लड शुगर बढ़ने के कारण होने वाली ये बीमारी संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकती है। जिन लोगों को ब्लड शुगर अक्सर बढ़ा हुआ रहता है उनमें समय के साथ आंखों-किडनी, हृदय रोग और तंत्रिकाओं से संबंधित बीमारियों का खतरा हो सकता है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, डायबिटीज (मधुमेह) रोगी को अपनी सेहत का बहुत खास ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि अगर सही देखभाल न हो तो यह हृदय रोग, किडनी सहित कई अंगों के लिए दिक्कतें बढ़ाने वाली हो सकती है।

आप लाइफस्टाइल और आहार को ठीक रखकर भी ब्लड शुगर को स्तर को कंट्रोल में रख सकते हैं। 

Essential Tips for Diabetics from Health Ministry to Control Sugar Levels Know Guidelines in Hindi
डायबिटीज का बढ़ता जोखिम - फोटो : Freepik.com

बहुत से लोगों को बीमारी के बारे में जानकारी नहीं

इंडियन डायबिटीज फेडरेशन (आईडीएफ) ने हाल ही में एक रिपोर्ट में बताया कि भारत में अभी 89.8 मिलियन (8.94 करोड़) लोग मधुमेह की समस्या का शिकार हैं। विशेषज्ञों की टीम ने अलर्ट किया है कि साल 2050 तक भारत में मधुमेह के मामलों में 73% की वृद्धि होने की उम्मीद है, जो 156 मिलियन (15.6 करोड़) से अधिक लोगों तक पहुंच सकता है।

सबसे बड़ी चिंता की बात ये है कि इनमें से अनुमानतः 252 मिलियन (25.2 करोड़) लोगों को अभी तक पता ही नहीं है कि उन्हें यह बीमारी है, जिससे उनमें गंभीर जटिलताओं और समय से पहले मृत्यु का अधिक जोखिम हो सकता है। 

डायबिटीज को कैसे कंट्रोल में रखा जा सकता है इसको लेकर केंद्रीय  स्वास्थ्य मंत्रालय ने जरूरी टिप्स शेयर किए हैं।

Essential Tips for Diabetics from Health Ministry to Control Sugar Levels Know Guidelines in Hindi
डायबिटीज की समस्या - फोटो : Freepik.com

स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिए जरूरी टिप्स

स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक पोस्ट में बताया कि मधुमेह से बचाव के लिए कुछ प्रभावी उपायों को अपनाना जरूरी है। अपने जीवनशैली में कुछ बदलावों को शामिल कर मधुमेह से बचाव सुनिश्चित किया जा सकता है।

  • मीठे खाद्य-पेय पदार्थों का सेवन कम करें। चीनी वाली चीजों से बचें।
  • तंबाकू और शराब से भी बचे रहना जरूरी है।
  • डायबिटीज को कंट्रोल रखने के लिए नियमित रूप से शारीरिक व्यायाम करते रहना चाहिए।
  • भोजन में फल-सब्जियों की मात्रा बढ़ाएं।
  • वजन को सामान्य बनाए रखें, इसे बढ़ने न दें।

 


 

इन बातों का अगर आप पालन कर लेते हैं तो ये डायबिटीज के खतरे को कम करने में आपके लिए विशेष लाभकारी हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Essential Tips for Diabetics from Health Ministry to Control Sugar Levels Know Guidelines in Hindi
पौष्टिक चीजों का करिए सेवन - फोटो : Freepik.com

संतुलित भोजन पर ध्यान देना जरूरी

डायबिटीज को कंट्रोल रखने में आहार की विशेष भूमिका मानी जाती है। इसके लिए लो-ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले खाद्य पदार्थ जैसे ओट्स, दालें, साबुत अनाज, सब्जियां, और फाइबर युक्त फल आहार में शामिल करें। इसके अलावा भोजन में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा को सीमित और संतुलित रखना बहुत जरूरी है ताकि ब्लड शुगर का स्तर नियंत्रित रहे।

शोध बताते हैं कि प्रोटीन और फाइबर युक्त आहार ब्लड शुगर को धीरे-धीरे बढ़ाते हैं, इसे आहार में अधिक से अधिक मात्रा में शामिल किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
Essential Tips for Diabetics from Health Ministry to Control Sugar Levels Know Guidelines in Hindi
नियमिय योग व्यायाम लाभकारी - फोटो : Adobe stock

शारीरिक रूप से सक्रिय रहना जरूरी

डायबिटीज को कंट्रोल में रखने के लिए खान-पान को ठीक रखने के साथ शारीरिक रूप से सक्रिय रहना भी जरूरी है। इसके लिए सप्ताह में कम से कम 150 मिनट मध्यम-तीव्रता का व्यायाम करें। तेज चलना-रनिंग, तैराकी, साइकिलिंग जैसे अभ्यास की मदद से भी शुगर के स्तर को कंट्रोल रखा जा सकता है।




--------------
नोट: 
यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed