फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

National Nutrition Week: हर महिला के आहार में जरूर होने चाहिए ये पोषक तत्व, कई बीमारियों से मिलेगी सुरक्षा

Fri, 02 Sep 2022 07:37 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 02 Sep 2022 07:37 PM IST
विज्ञापन
essential nutrients for women's health, protein and vitamin b12 sources in hindi
महिलाओं को स्वस्थ और पौष्टिक आहार पर ध्यान देने की आवश्यकता - फोटो : istock

शरीर को स्वस्थ और फिट बनाए रखने के लिए रोजाना आहार में उन चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए जिनसे शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्वों की जरूरत को आसानी से पूरा किया जा सके। महिलाओं के लिए आहार की पौष्टिकता पर ध्यान देना और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। अध्ययनों में पाया गया है कि पुरुषों की तुलना में महिलाओं में कई प्रकार के विटामिन्स और खनिजों की कमी होने की मामले अधिक देखे जाते रहे हैं। विशेषकर भारतीय महिलाओं में आयरन और प्रोटीन की कमी वर्षों से बड़ी समस्या रही है। इससे शरीर में कई प्रकार की बीमारियों के विकसित होने का खतरा बढ़ जाता है।



यह नेशनल न्यूट्रिशन वीक है, इसका उद्देश्य  संतुलित आहार की आवश्यकताओं के बारे में लोगों को जागरूक करना है। एक अध्ययन से पता चलता है कि देश में 50 फीसदी से भी अधिक महिलाओं को एनीमिया की समस्या रहती है। खून की कमी के कारण कई प्रकार की गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के विकसित होने का खतरा होता है। इसके लिए मुख्यरूप से आहार में आयरन की कमी को जिम्मेदार माना जाता है।

आयरन के अलावा आइए जानते हैं कि महिलाओं में और किन पोषक तत्वों की कमी अधिक देखी जाती है और उन्हें आहार में किन विटामिन्स को जरूर शामिल करना चाहिए?

essential nutrients for women's health, protein and vitamin b12 sources in hindi
आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थ - फोटो : iStock

आयरन वाली चीजों का सेवन

आहार विशेषज्ञों के मुताबिक सभी महिलाओं को रोजाना भोजन में उन चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए जिनसे शरीर के लिए आवश्यक आयरन की मात्रा की पूर्ति की जा सके। यह स्वास्थ्य के लिए एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व है जो ऊर्जा के स्तर में सुधार करने, प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूती देने और मांसपेशियों के कार्य को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है। यह शरीर में ऑक्सीजन के संतुलन को भी बेहतर बनाए रखने के लिए आवश्यक है। आयरन के लिए मांस, मछली, पालक, डेयरी उत्पादों का सेवन फायदेमंद है। 

essential nutrients for women's health, protein and vitamin b12 sources in hindi
विटामिन बी-12 शरीर के लिए बहुत आवश्यक - फोटो : iStock

विटामिन बी-12 वाली चीजें

विटामिन बी-12, सभी महिलाओं के लिए अति आवश्यक है। यह मस्तिष्क के कार्य को बेहतर बनाए रखने के साथ ऊर्जा के स्तर और मांसपेशियों को स्वस्थ रखने के लिए भी आवश्यक है। यह रक्त कोशिकाओं के निर्माण और तंत्रिका तंत्र को स्वस्थ बनाए रखने वाला पोषक तत्व है। अक्सर महिलाओं में विटामिन बी-12 की कमी देखी जाती रही है। विटामिन बी-12 की पूर्ति के लिए पालक, चुकंदर, आलू, मशरूम, मांस, मछली आदि का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
essential nutrients for women's health, protein and vitamin b12 sources in hindi
आहार में जरूर शामिल करें प्रोटीन वाली चीजें - फोटो : Pixabay

प्रोटीन की आवश्यकता

प्रोटीन का सेवन मांसपेशियों को मजबूती देने और कई तरह की बीमारियों के जोखिम को कम करने वाला माना जाता है। प्रोटीन, शरीर के लिए महत्वपूर्ण ऊर्जा स्रोत है। पर्याप्त प्रोटीन का सेवन महिलाओं में दिल के दौरे और कोरोनरी रोगों के जोखिम को कम कर सकता है। दैनिक रूप से आहार में प्रोटीन वाली चीजों को जरूर शामिल करें। इसके लिए दूध, दही, अंडे, सोयाबीन, मूंगफली, चिकन आदि का सेवन किया जा सकता है। 

विज्ञापन
essential nutrients for women's health, protein and vitamin b12 sources in hindi
कैल्शियम वाली चीजें हड्डियों को रखती हैं स्वस्थ - फोटो : iStock

कैल्शियम बहुत जरूरी

कैल्शियम महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए सबसे महत्वपूर्ण पोषक तत्वों में से एक है। यह हड्डियों को स्वस्थ रखने और गठिया के खतरे को कम करने में मदद करता है। महिलाओं में गठिया की समस्या काफी अधिक देखी गई है। इसके अलावा हृदय स्वास्थ्य को बेहतर रखने और तंत्रिका तंत्र की कार्यप्रणाली को ठीक रखने में भी कैल्शियम वाली चीजों का सेवन करना जरूरी है। कैल्शियम के लिए दूध, दही और पनीर जैसे डेयरी उत्पाद, सोयाबीन, हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना आवश्यक माना जाता है। 


----------------
नोट:
यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed