फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: खाली पेट एक चम्मच चिया सीड्स कई बीमारियों से देंगे सुरक्षा, इन समस्याओं में तो माना जाता है वरदान

Sat, 03 May 2025 09:54 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 03 May 2025 09:54 PM IST
विज्ञापन
empty stomach chia seeds khane ke fayde why chia seeds are good for health
चिया सीड्स खाने के फायदे - फोटो : Freepik.com

दुनियाभर में हुए तमाम शोध इस बात पर प्रकाश डालते हैं कि अगर हम सभी अपने खान-पान को ठीक कर लें तो ये कई प्रकार की गंभीर बीमारियों के खतरे को कम करने में लाभकारी हो सकता है। आहार में उन चीजों की मात्रा अधिक से अधिक रखने की सलाह दी जाती है जिनसे शरीर के लिए आवश्यक अधिकतर पोषक तत्वों की आसानी से पूर्ति की जा सके। चिया सीड्स ऐसे ही लाभकारी माने जाते हैं जिनसे हमारी सेहत को विशेष लाभ मिल सकता है।



चिया सीड्स हाल के वर्षों में एक सुपरफूड के रूप में काफी लोकप्रिय हुए हैं। ये छोटे-छोटे बीज दिखने में साधारण लगते हैं, लेकिन इनके पोषक तत्व और स्वास्थ्य लाभ बहुत अधिक हैं। ये सीड्स तमाम प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट्स, मिनरल्स से भरपूर होते हैं, जिनकी हमारे शरीर को नियमित रूप से जरूरत होती है। 

empty stomach chia seeds khane ke fayde why chia seeds are good for health
पोषक तत्वों का खजाना हैं चिया सीड्स - फोटो : Freepik.com

तमाम गुणों से भरपूर हैं ये सीड्स

चिया सीड्स में मौजूद पोषक तत्व हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं, हड्डियों को मजबूत बनाते हैं और रक्त शर्करा प्रबंधन में भी मदद करते हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सुबह खाली पेट चिया सीड्स का सेवन करना सेहत के लिए लाभकारी हो सकता है। इनमें प्रोटीन, फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जिन्हें अध्ययनों में कई प्रकार की बीमारियों के खतरे को कम करने के लिए जाना जाता रहा है।

empty stomach chia seeds khane ke fayde why chia seeds are good for health
पाचन स्वास्थ्य की समस्याएं - फोटो : adobe stock images

पाचन की दिक्कतें होती हैं दूर

चिया सीड्स में घुलनशील और अघुलनशील दोनों प्रकार के फाइबर होते हैं। यही कारण है कि यह कब्ज की समस्या को दूर करता है और आंतों की सेहत सुधारता है। साल 2010 में हुए अध्ययनों के अनुसार, चिया सीड्स में पाया जाने वाला फाइबर आंतों में पानी सोखकर जेल जैसा बनाता है, जिससे पाचन क्रिया सुचारू रहती है। फाइबर कब्ज को दूर करता है और आंतों की सफाई में सहायक होता है।

चिया सीड्स शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करते हैं और लिवर की कार्यक्षमता को बढ़ाते हैं। इससे पाचन स्वास्थ ठीक रखता है और पेट की तमाम बीमारियों से राहत मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
empty stomach chia seeds khane ke fayde why chia seeds are good for health
हृदय रोगों का खतरा कैसे कम करें? - फोटो : Freepik.com

हृदय रोग का कम होता है खतरा

चिया सीड्स में पाया जाने वाला ओमेगा-3 फैटी एसिड हृदय के लिए फायदेमंद माना जाता है। जर्नल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रिशियन में 2014 में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, ओमेगा-3 वाली चीजें हृदय रोग, उच्च रक्तचाप और सूजन को कम करने में सहायक हैं। ये कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित करता है और हाई ब्लड प्रेशर को कम करता है जिससे हृदय पर दबाव कम पड़ता है।

हृदय रोगों से बचे रहने के लिए ये बहुत फायदेमंद है। चिया सीड्स के सेवन से ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में भी मदद मिलती है। इसमें मौजूद फाइबर धीरे-धीरे शुगर को रिलीज करता है जो टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों के लिए लाभदायक है।

विज्ञापन
empty stomach chia seeds khane ke fayde why chia seeds are good for health
वजन कम करने के उपाय - फोटो : Freepik.com

वजन घटाने में फायदेमंद

अगर आप वजन घटाने के लिए प्रयास कर रहे हैं तो उसमें भी इन सीड्स से विशेष लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

चिया सीड्स वजन घटाने के लिए भी फायदेमंद माने जाते हैं क्योंकि ये पेट में पानी सोखकर फूल जाते हैं और भूख को कम करते हैं। फाइबर भूख को नियंत्रित करता है और लो कैलोरी होने के कारण ये वजन नहीं बढ़ाते। इनमें प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट्स मौजूद होते हैं, वर्कआउट से पहले इन्हें लेने से स्टैमिना बढ़ता है और शरीर फिट बना रहता है।



-------------
नोट: 
यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed