फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: शरीर फूला-फूला दिखना हर बार मोटापा नहीं, कहीं आपमें लिवर या किडनी की बीमारी तो नहीं?

Mon, 28 Sep 2026 08:20 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 28 Sep 2026 08:20 PM IST
सार

शरीर में आई सूजन को हमेशा मोटापा नहीं समझना चाहिए। अतिरिक्त तरल जमा होने से एडिमा हो सकती है, जिसके कई कारण हैं। ज्यादा नमक, लंबे समय तक बैठना, कुछ दवाएं और किडनी, लिवर या हृदय की समस्याएं भी जिम्मेदार हो सकती हैं। 

विज्ञापन
Edema vs Obesity Swollen Feet and Ankles Causes You Should know
मोटापा और सूजन की समस्या - फोटो : Amarujala.com/AI

क्या आपको भी कुछ समय से ऐसा लग रहा है कि आप मोटे हो गए हैं, पैर-हाथ और चेहरा पहले से भरा-भरा और मोटा लग रहा है?



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, मोटा दिखना हर बार मोटापा हो ये जरूरी नहीं है, कई बार शरीर में सूजन की समस्या के कारण भी आपका शरीर इस तरह से भरा-भरा दिख सकता है। यहां समझना जरूरी है कि शरीर का वजन बढ़ना और शरीर के किसी हिस्से में सूजन होना एक ही बात नहीं है।

हाथ-पैर, टखने, चेहरा या पेट पहले से ज्यादा फूला हुआ दिखाई देता है तो लोग इसे वजन बढ़ने की दिक्कत समझ लेते हैं। लेकिन कुछ मामलों में ये शरीर में अतिरिक्त तरल जमा होने यानी एडिमा का संकेत भी हो सकता है। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो आइए जान लेते हैं कि इसके पीछे की आखिर वजह क्या है?

Edema vs Obesity Swollen Feet and Ankles Causes You Should know
शरीर में सूजन बढ़ने की दिक्कत - फोटो : Freepik.com

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, शरीर में सूजन कई बार लंबे समय तक एक ही जगह बैठे या खड़े रहने, ज्यादा नमक खाने या कुछ दवाओं के कारण हो सकता है। वहीं कई बार ये किडनी-लिवर, हृदय, नसों की समस्या या संक्रमण जैसी गंभीर समस्याओं का संकेत भी माना जाता है। इसलिए अचानक आई एक पैर में सूजन, दर्द या सांस फूलने जैसी समस्या को सिर्फ मोटापा मानने की भूल न करें।

मोटापा और सूजन में अंतर समझें

मोटापे में शरीर का वजन और शरीर की चर्बी बढ़ती है, जबकि एडिमा में शरीर के ऊतकों में अतिरिक्त तरल जमा हो जाता है। सूजन खासतौर पर पैरों, टखनों और पंजों में दिखाई दे सकती है। त्वचा खिंची हुई या चमकदार लग सकती है और कुछ मामलों में दबाने पर गड्ढा भी बन सकता है।
 

  • वैसे तो हर बार सूजन गंभीर बीमारी का संकेत नहीं होती। लेकिन अगर ये लगातार बनी रहती है और बढ़ रही है तो डॉक्टर से कारणों को पता कराना जरूरी है।
Edema vs Obesity Swollen Feet and Ankles Causes You Should know
लिवर की बीमारियों में सूजन की समस्या - फोटो : Adobe Stock

किडनी-लिवर जैसी बीमारियों के कारण दिक्कत

शरीर में तरल पदार्थों का संतुलन बिगड़ने पर भी सूजन हो सकती है। नेशनल हेल्थ सर्विस की रिपोर्ट के अनुसार, किडनी-लिवर और हृदय से जुड़ी समस्याएं भी एडिमा का कारण बन सकती हैं। इसके अलावा कुछ लोगों में दवाएं, थायरॉयड की बीमारी और नसों से जुड़ी दिक्कतें भी सूजन पैदा कर सकती हैं। इसीलिए सूजन के साथ दूसरे संकेतों पर भी ध्यान देना जरूरी है। 
 

  • सूजन की दिक्कतों के साथ पेशाब में बदलाव, सांस फूलने, अत्यधिक थकान जैसी दिक्कतें गंभीर बीमारियों का संकेत हो सकती हैं जिसमें डॉक्टर से मदद लेना जरूरी हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Edema vs Obesity Swollen Feet and Ankles Causes You Should know
सूजन के कारणों को जानिए - फोटो : freepik

कब हो जाएं अलर्ट

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, एक पैर या टखने में अचानक सूजन के साथ दर्द या लालिमा जैसे संकेतों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसी स्थिति में तत्काल मेडिकल सलाह की जरूरत हो सकती है।
 

  • सूजन के साथ सांस लेने में परेशानी, सीने में दर्द या भारीपन के साथ चक्कर या बेहोशी जैसी समस्याएं आपात स्थिति हो सकती है और तुरंत चिकित्सा सहायता लेनी चाहिए।
  • हर सूजन गंभीर नहीं होती, पर इसे अनदेखा भी नहीं किया जाना चाहिए। समय रहते डॉक्टर से जांच कराना और कारणों को समझना जरूरी है।





--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed