फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: चावल हमारी सेहत के लिए फायदेमंद हैं या नुकसानदायक? जानिए इसके अधिक सेवन से क्या होता है

Mon, 26 Jun 2023 06:07 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 26 Jun 2023 06:07 PM IST
विज्ञापन
eating white rice is good or bad for health, rice increase weight and blood sugar level
चावल खाना चाहिए या नहीं? - फोटो : istock

चावल भारत ही नहीं, दुनियाभर में अधिकतर लोगों के लिए मुख्य आहार है। हालांकि कई अध्ययनों में इससे होने वाले कुछ दुष्प्रभावों को लेकर लोगों के मन में यह सवाल बना रहता है कि- क्या चावल सेहत के लिए वास्तव में फायदेमंद है या नुकसानदायक?



चावल कार्बोहाइड्रेट का समृद्ध स्रोत है, जो शरीर का मुख्य ईंधन होता है। कार्बोहाइड्रेट आपको ऊर्जावान और संतुष्ट रखने में मदद करता है। हालांकि इसी कार्बोहाइड्रेट के चलते लोग चावल से दूरी भी बना रहे हैं। असल में कार्बोहाइड्रेट का अधिक सेवन, वजन और ब्लड शुगर के स्तर को तेजी से बढ़ाने वाला हो सकता है।

तो क्या हमें चावल खाना चाहिए या फिर नहीं? आइए इस बारे  में विस्तार से समझते हैं।

eating white rice is good or bad for health, rice increase weight and blood sugar level
सफेद चावल से होने वाले नुकसान - फोटो : istock

सफेद चावल हो सकता है नुकसानदायक

स्वास्थ्य विशेषज्ञ चावल को एक अस्वास्थ्यकर विकल्प के रूप में देखते हैं। विशेषकर जिस सफेद चावल का हमारे घरों में उपयोग किया जाता है। सफेद चावल में विटामिन और खनिजों की कमी होती है और इससे वजन बढ़ने का भी खतरा हो सकता है। डायबिटीज रोगियों को भी चावल का सेवन कम करने की सलाह दी जाती है, क्योंकि अधिक मात्रा में कार्बोहाइड्रेट के कारण तेजी से ब्लड शुगर बढ़ने का खतरा रहता है। 

eating white rice is good or bad for health, rice increase weight and blood sugar level
ब्लड शुगर बढ़ने का खतरा - फोटो : iStock

बढ़ सकता है ब्लड शुगर लेवल

जिन लोगों को डायबिटीज होता है उन्हें लो ग्लाइसेमिलक इंडेक्स (जीआई) वाली चीजों के सेवन की सलाह दी जाती है। आमतौर पर 55 जीआई वाली चीजें मधुमेह में सुरक्षित मानी जाती हैं। सफेद चावल का जीआई 64 होता यही कारण हो सकता है कि सफेद चावल को टाइप-2 डायबिटीज के  जोखिम को बढ़ाने वाला माना जाता है। 

350,000 से अधिक लोगों पर किए गए अध्ययन की समीक्षा में शोधकर्ताओं ने पाया कि जो लोग अधिक सफेद चावल खाते हैं, उनमें टाइप 2 डायबिटीज का खतरा उन लोगों की तुलना में अधिक होता है, जो इसका कम सेवन करते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
eating white rice is good or bad for health, rice increase weight and blood sugar level
वजन बढ़ने का खतरा - फोटो : iStock

वजन बढ़ने का रहता है खतरा

सफेद चावल को रिफाइंड अनाज के रूप में वर्गीकृत किया गया है क्योंकि इसमें चोकर हटा दिए जाते हैं। कई अध्ययनों में रिफाइंड अनाजों के अधिक सेवन को मोटापा और वजन बढ़ने से जोड़ा है। इसके अलावा चूंकि सफेद चावल से ब्लड शुगर भी बढ़ जाता है ऐसे में इसके कारण वजन बढ़ने का खतरा भी रहता है। 

ये दो प्रमुख कारण हैं जो सफेद चावल के सेवन को कम करने की ओर संकेत करते हैं।

विज्ञापन
eating white rice is good or bad for health, rice increase weight and blood sugar level
सफेद चावल खाएं या नहीं? - फोटो : Pixabay

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, चूंकि हमें आहार में कार्बोहाइड्रेट की आवश्यकता होती है, इसलिए कम मात्रा में सफेद चावल खाया जा सकता है, पर अधिकतम लाभ के लिए सफेद चावल की जगह ब्राउन राइस का सेवन किया जाना ज्यादा लाभकारी हो सकता है।

ब्राउन राइस में मौजूद कई पोषक तत्व आपके दिल को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। यह डाइट्री फाइबर का भी समृद्ध स्रोत है, पाचन और ब्लड शुगर के स्तर को ठीक रखने में भी सहायक हो सकता है। बेहतर सेहत के लिए ब्राउन राइस को अधिक लाभकारी पाया गया है।

 


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed