फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मजबूत इम्यूनिटी और बेहतर होगी सेहत, सर्दियों में करें इन फलों का सेवन

Sat, 30 Jan 2021 09:26 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 30 Jan 2021 09:26 AM IST
विज्ञापन
Eating this fruit will strong immunity and improve health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए लोग नाजाने क्या-क्या नहीं करते। पौष्टिक आहार लेने से लेकर कई तरह की एक्सरसाइज करने तक, हर वो एक चीज करते हैं जिससे उनकी सेहत बेहतर रह सके और साथ ही इम्यूनिटी भी मजबूत हो सके। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अलग-अलग मौसम में अलग-अलग तरह की चीजें खाई जाती हैं, ताकि शरीर को ज्यादा फायदा मिल सके। उदाहरण के लिए जैसे अभी सर्दी है, तो चलिए हम आपको कुछ ऐसे  फलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें इस मौसम में खाकर आपके शरीर को कई फायदे पहुंचेंगे।

Eating this fruit will strong immunity and improve health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दरअसल, कई फल ऐसे होते हैं जिनमें कई तरह के पोषक तत्व होते हैं, जिन्हें सर्दियों में खाने से शरीर को लाभ होने के साथ ही इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। इस लिस्ट में सबसे पहला फल है संतरा। सर्दियों में संतरा खाने से कई तरह के लाभ तो मिलते ही हैं, साथ ही इम्यून सिस्टम भी बेहतर बना रहता है। वहीं, जो संतरे खट्टे होते हैं उनके रस से विटामिन-सी के अलावा कई पोषक तत्व भी शरीर को मिलते हैं। इसके अलावा अनार को भी सर्दियों में खाने के कई फायदे हैं। इसमें कई एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो कुछ कैंसर की रोकथाम में फायदा देता है।

Eating this fruit will strong immunity and improve health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सर्दियों में जिस फल को आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं, उसमें तीसरा नाम है नाशपाती का। इस फल में डाइटरी फाइबर, विटामिन-सी, ए और डी होता है। ये पाचन और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में काफी मददगार होता है। साथ ही वजन घटाने का भी ये एक अच्छा विकल्प है। इस मौसम में आपको अनानास खाने से भी कई लाभ मिल सकते हैं। इसमें मैंगनीज, विटामिन-सी समेत कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स की अच्छी मात्रा होती है। इससे हड्डियों के निर्माण और रक्त शर्करा को विनियमित करने में काफी मदद मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Eating this fruit will strong immunity and improve health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सर्दियों में अमरूद खाने के कई फायदे हमारे शरीर को मिलते हैं। इस मौसम में लोग अमरूद को बड़े ही शौक से खाते हैं, जो हमारे शरीर को कई तरह के फायदे पहुंचाता है। इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है। ऐसे में अमरूद को आपको अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए, ताकि इसके फायदे आपको मिल सके। सर्दियों में क्रैनबरी खाने के भी काफी फायदे होते हैं। ये एक छोटा फल जरूर होता है, लेकिन इसमें कई पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं। जो शरीर के लिए जरूरी और महत्वपूर्ण होते हैं।

विज्ञापन
Eating this fruit will strong immunity and improve health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हृदय रोग और सूजन को कम करने में क्रैनबेरी काफी मदद करता है। वहीं, सर्दी में जुकाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए भी ये काफी कारगर माना जाता है। कम से कम हफ्ते में एक बार तो इसका सेवन जरूर करना चाहिए। वहीं, अंगूर खाने के भी अपने फायदे हैं। इनमें विटामिन-सी पाया जाता है, जो आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को बड़ा करने में मदद करता है। इसके अलावा चोटों के निशानों को ठीक करने और हड्डियों को मजबूत करने का काम भी ये बड़ी आसानी से करता है।
 
नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed