फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pomegranate Benefits: रोजाना एक अनार खाने से मिलते हैं अद्भुत फायदे, जानें कब और कैसे खाना है सही

Thu, 20 Mar 2025 12:01 PM IST
दीक्षा पाठक हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 20 Mar 2025 12:01 PM IST
सार

Benefits of Eating one Pomegranate: अगर आप रोजाना एक अनार खाते हैं, तो यह आपकी सेहत पर चमत्कारी असर डाल सकता है। चलिए जानते हैं अनार खाने के फायदे, इसे खाने का सही तरीका और सही समय के बारे में:

विज्ञापन
Eating one pomegranate every day gives amazing benefits know when and how to eat it right
अनार - फोटो : freepik.com

अनार एक ऐसा सुपरफूड है, जो सिर्फ स्वाद ही नहीं, बल्कि सेहत का खजाना भी है। इसमें विटामिन सी, विटामिन के, पोटेशियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) को मजबूत बनाने के साथ-साथ हृदय और पाचन स्वास्थ्य को भी सुधारते हैं। अगर आप रोजाना एक अनार खाते हैं, तो यह आपकी सेहत पर चमत्कारी असर डाल सकता है। चलिए जानते हैं अनार खाने के फायदे, इसे खाने का सही तरीका और सही समय के बारे में:

Eating one pomegranate every day gives amazing benefits know when and how to eat it right
अनार - फोटो : freepik.com

1. इम्यूनिटी बनाए स्टील जैसी 
अनार में मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं। इससे शरीर को संक्रमण से लड़ने की ताकत मिलती है और मौसमी बीमारियां पास भी नहीं फटकतीं।

2. दिल को रखे फिट 
अनार का सेवन कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है। इससे हृदय रोगों का खतरा कम होता है और दिल की धड़कनें भी मजबूत रहती हैं।

Eating one pomegranate every day gives amazing benefits know when and how to eat it right
अनार - फोटो : freepik.com

3. पाचन को बनाएं दुरुस्त 
अनार में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है।

4. त्वचा को बनाएं ग्लोइंग 
अनार में मौजूद एंटी-एजिंग गुण त्वचा की कोशिकाओं को रिपेयर करके उसे चमकदार और जवां बनाए रखते हैं। इससे त्वचा हेल्दी और फ्रेश नजर आती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Eating one pomegranate every day gives amazing benefits know when and how to eat it right
अनार - फोटो : freepik.com

5. ब्लड शुगर को रखे कंट्रोल में 
अनार का सेवन इंसुलिन संवेदनशीलता को बढ़ाता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में रहता है। खासतौर पर डायबिटीज के मरीजों के लिए यह लाभकारी है।

6. वजन घटाने में मददगार 
अनार में कैलोरी कम और फाइबर ज्यादा होता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है। इससे बार-बार भूख नहीं लगती और वजन घटाने में मदद मिलती है।

विज्ञापन
Eating one pomegranate every day gives amazing benefits know when and how to eat it right
अनार - फोटो : freepik.com

अनार खाने का सबसे सही तरीका

  •  अनार को छीलकर सीधे खाएं।
  •  इसे सलाद, जूस या स्मूदी में मिलाकर खा सकते हैं।
  •  दही, ओट्स या फ्रूट बाउल में मिलाकर सेवन करना एक हेल्दी ऑप्शन है।
  •  अनार का रस निकालकर पीना भी सेहत के लिए फायदेमंद है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed