{"_id":"5c615748bdec226bbc656ca9","slug":"eating-maida-is-bad-for-your-health","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कितनी ही कर लें जिम और एक्सरसाइज, ये चीज खा रहे हैं तो होंगे मोटे और बढ़ेगा वजन","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
कितनी ही कर लें जिम और एक्सरसाइज, ये चीज खा रहे हैं तो होंगे मोटे और बढ़ेगा वजन
ज्यादातर लोग अपने आप को स्मार्ट दिखाने के लिए अपने दिन की शुरुआत ब्रेड, बिस्किट, छोला, कुलचा,मोमज से करते हैं। लेकिन, उन्हें इस बात का पता नहीं होता कि यह उनके स्वास्थ के लिए कितना हानिकारक होता है। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से है, आप भी अपने दिन की शुरुआत इस चीज को खाकर करते हैं, तो आप थोड़ा संभल जाइए क्योंकि आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते हैं कि यह आपके स्वास्थ को किस तरह से नुकसान पहुंचा रही है। आइए हम आपको बता रहे हैं कैसे इस चीज को खाना आपकी सेहत को पहुंचा रहा है नुकसान।
2 of 5
मैदा
- फोटो : social media
यदि आप अपने दिन की शुरुआत मैदा खाकर कर रहे हैं तो यह आपके पेट के लिए सबसे खतरनाक है। दरअसल, आटा और मैदा दोनों गेहूं से ही बनता है। लेकिन, दोनों के बनाने का तरीका बहुत अलग होता है।आटा बनाते समय गेहूं के ऊपरी गोल्डन पर्त को निकाला नहीं जाता है। आपको बता दें यह गोल्डन पर्त हमारे लिए बहुत फायदेमंद होता है। गोल्डन पर्त डाइट्री फाइबर का सबसे अच्छा स्रोत है। इसमें कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जबकि मैदा बनाते समय गेहूं के ऊपर मौजूद गोल्डन पर्त हटा ली जाती है, जिससे न तो मैदा में कोई पोषक तत्व बचता है और न ही इसमें डाइट्री फाइबर बचते हैं।
3 of 5
मोमोज
- फोटो : social media
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मैदा जब बनकर तैयार होता है, तब उसका रंग उतना सफेद नहीं होता है जितना वो बाजार में दिखता है। मैदे को सफेद बनाने के लिए उसमें हानिकारक कैमिक्लस का इस्तेमाल किया जाता है, जिसका सेवन करना आपके लिए बहुत नुकसानदायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
maida
- फोटो : social media
मैदा बहुत चिकना और महीन होता है और इसे पचाना आसान नहीं होता है। सही से पाचन न होने के कारण यह कई बार आपकी आंतों में जाकर फंस जाता है और यह कई बीमारियों का कारण भी बन जाता है। इससे कब्ज की समस्या भी होने लगती है।
विज्ञापन
5 of 5
maida
- फोटो : social media
मैदा में स्टार्च ज्यादा होता है, इसका ज्यादा सेवन करने से मोटापा बढ़ता है। यहीं नहीं कलेस्ट्रॉल और ब्लड में ट्राइग्लीसराइड के स्तर बढ़ने का खतरा भी रहता है। डाइटिशियन का मानना है कि अगर आप अपने वजन को कम करना चाहते हैं तो अपने डाइट से मैदा को हटा दें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।