{"_id":"60888ed78ebc3e8dbb65936f","slug":"eat-this-things-in-breakfast-for-better-immunity-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए नाश्ते में शामिल करें ये पोषक तत्वों से भरपूर आहार","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए नाश्ते में शामिल करें ये पोषक तत्वों से भरपूर आहार
दीपिका गर्ग
डाइटीशियन, आनंद वेलनेस सेंटर
डिग्री- एम.एस.सी, फूड एंड अप्लाइड न्यूट्रीशियन
अनुभव- 28 वर्ष
कोरोना से लड़ने के लिए बहुत जरूरी है कि आपकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता अच्छी हो, रोग-प्रतिरोधक क्षमता यदि कमजोर है तो कोरोना आसानी से आक्रमण कर सकता है। रोग-प्रतिरोधक क्षमता संतुलित रहे, यह बहुत हद तक हमारे आहार पर भी निर्भर करता है। फलों और सब्जियों के माध्यम से विटामिन-सी लेना तो बहुत अच्छी बात है लेकिन हमारे दिन की शुरुआत नाश्ते से होती है। ऐसे में हमें पता होना चाहिए कि नाश्ते में किन चीजों के सेवन से हमारी रोग-प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होती है। अगली स्लाइड्स से जानिए नाश्ते में किन चीजों का सेवन करना होता है जरूरी। ।
2 of 6
ओट्स के सेवन से आपकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता अच्छी रहेगी
- फोटो : Social media
ओट्स
यदि इस समय आप नाश्ते में ओट्स खाते हैं तो बहुत अच्छी बात है। ओट्स के सेवन से आपकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता अच्छी रहेगी। ओट्स में जहां भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है वहीं इसमें एंटी-माइक्रोबियल गुण भी होते हैं। पर इस बात का ध्यान रखें कि इस समय आपको स्वाद का ज्यादा ध्यान नहीं रखना है, मसाला ओट्स की बजाय सादे ओट्स का सेवन करें।
3 of 6
अंजीर में कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं
- फोटो : social media
अंजीर
सुबह सवेरे नाश्ते में अंजीर खाना भी आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है। अंजीर में कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे मैंगनीज, पोटेशियम। इसमें मौजूद फाइबर और एंटी- ऑक्सीडेंट गुण रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते तो हैं ही, साथ ही रक्त में ऑक्सीजन के स्तर को भी संतुलित करते हैं इसलिए इसका सेवन अवश्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
इसे अपने नाश्ते में शामिल करें
- फोटो : सोशल मीडिया
पपीता
नाश्ते में पपीता खाना बहुत लाभदायक होता है। पपीता हमारे पेट को साफ रखता है, साथ ही यह विटामिन-सी का अच्छा स्रोत है इसलिए इन दिनों इसे अपने नाश्ते में शामिल करें। पपीते में विटामिन-बी, फोलेट और पोटेशियम भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। साथ ही इसमें पपेन नामक एक एंजाइम होता है जो कि पाचनतंत्र के लिए बहुत अच्छा होता है।
विज्ञापन
5 of 6
पराठा खाते हो तो साथ में योगर्ट भी लें
- फोटो : pixa
योगर्ट
गर्मी के दिनों में यदि आप नाश्ते में पराठा खाते हो तो साथ में योगर्ट भी लें। इसके सेवन से आपकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता में विकास होगा। यदि आप सुबह कसरत करते हैं तब तो कसरत के बाद आपको पराठे के साथ दही खाना ही चाहिए इससे सेहत अच्छी रहती है। ध्यान रखें कि बहुत अधिक ठंडा दही सुबह नाश्ते में न खाएं, यह आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।