डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जो युवाओं से लेकर बुजुर्गों और महिलाओं तक हर किसी को अपनी चपेट में ले रही है। खराब जीवनशैली और अनियमित खानपान की वजह से लोग तेजी से डायबिटीज की चपेट में आ रहे हैं। हालांकि अगर आप अपनी जीवनशैली में सुधार कर लें तो डायबिटीज से बच सकते हैं। डायबिटीज को नियंत्रित करने के लिए आपको ऐसी चीजें खानी होती हैं जो आपके ब्लड शुगर के स्तर को न बढ़ाए और न ही घटाए, यानि की एक निश्चित स्तर पर रखे। ऐसे में कुछ घरेलू नुस्खों के जरिए आप यह काम कर सकते हैं...
इन घरेलू उपायों से अपने ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करें, डायबिटीज से मिलेगा छुटकारा
डायबिटीज को नियंत्रित करने के लिए आपको फलों का सेवन करना चाहिए। अनानास और खरबूजे को छोड़कर ज्यादातर फलों में ग्लूकोज का स्तर 55 या फिर इससे कम होता है। फलों में खूब पानी और फाइबर होता है, इसके अलावा प्राकृतिक तौर पर शुगर भी होती है, ऐसे में फलों के जूस पीने से आप स्वस्थ्य भी रहेंगे और आपका ब्लड शुगर का स्तर नियंत्रित भी रहेगा। आप ब्लूबेरी, अंगूर और सेब का सेवन करें क्योंकि इससे आपको टाइप 2 डायबिटीज का जोखिम बेहद कम रहेगा।
लहसुन के सेवन से ब्लड शुगर स्तर नियंत्रित रहता है। लहसुन खाने से आपके शरीर में इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार होता है और ब्लड शुगर कम होता है। साल 2013 में हुए एक अध्ययन में बताया गया था कि टाइप 2 डायबिटीज से ग्रसित साठ मरीजों ने हर रोज दिन में दो लहसुन खाए और एक हफ्ते में उनका ब्लड शुगर का स्तर एकदम ठीक स्तर पर आ गया।
इसके अलावा अगर आप अपने ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित रखना चाहते हैं तो तुलसी की पत्तियां खाएं। इनमें एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होता है और ये आसानी से ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करती हैं। दरअसल, तुलसी के पत्तों में ऐसे कई तत्व होते हैं जो कि शरीर के बीटा सेल्स को इंसुलिन के प्रति सक्रिय बना सकते हैं। ऐसे में आप तुलसी की पत्तियों का रस निकालकर या फिर इनको ऐसे ही चबाकर खा सकते हैं। आपका डायबिटीज नियंत्रित रहेगा।
दालचीनी के सेवन से भी डायबिटीज नियंत्रण में रहता है। दालचीनी आपके शरीर के ब्लड शुगर स्तर को नियंत्रित करती हैं। आप गुनगुने पानी में दालचीनी का सेवन कर सकते हैं।
नोट: डायबिटीज होने पर डॉक्टर का परामर्श जरूर लें।