फल और सब्जियां खाने से मासिक धर्म के विभिन्न लक्षण कम हो सकते हैं। एक नए अध्ययन में यह दावा किया गया है। इस अध्ययन में महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए फलों और सब्जियों को खाने की सलाह दी गई है। यह अध्ययन मेनोपॉज जर्नल में प्रकाशित हुआ है। अगली स्लाइड में पढ़िए इस अध्ययन में और क्या कहा गया है...
पीरियड्स के दौरान महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए फल और सब्जियां फायदेमंद : स्टडी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीरियड्स के दौरान महिलाओं के हार्मोन्स में बदलाव आने की वजह से भयंकर दर्द होता है। ऐसे में नए अध्ययन में पीरियड्स के दौरान महिलाओं को क्या चीजें खानी चाहिए ताकि उनका स्वास्थ्य ठीक रहे और इस दौरान होने वाले कष्ट से भी बचा जा सके, यह बताया गया है।
यह अध्ययन उत्तरी अमेरिका के मेनोपॉज सोसायटी ने किया है। इसमें बताया गया है कि पीरियड्स के दौरान महिलाओं को किस तरह की जीवनशैली अपनानी चाहिए ताकि मासिक धर्म के लक्षणों से बचा जा सके। पीरियड्स के दौरान महिलाएं क्या खाना खा रही हैं ये भी उनके सेहत को प्रभावित करता है।
इससे पहले के अध्ययनों में बताया गया है कि पीरियड्स के दौरान महिलाओं की डाइट प्लान एस्ट्रोजन उत्पादन में महत्वूर्ण भूमिका निभा सकती है। यह उनके मेटाबॉलिज्म और पीरियड्स के लक्षणों को प्रभावित करती है।