फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऑस्टियोपोरोसिस: छींकने-खांसने से भी हड्डियों में हो सकता है फ्रैक्चर, इन शुरुआती लक्षणों को न करें अनदेखा

Tue, 26 Oct 2021 06:12 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ टिप्स, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ टिप्स, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Tue, 26 Oct 2021 06:12 PM IST
विज्ञापन
early symptoms of osteoporosis that should not be ignored
ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे से रहें सावधान (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

Medically Reviewed by-


डॉ जोहैब काज़ी
(फिजियोथेरपिस्ट & कपिंग एकस्पर्ट)
लखनऊ


जीवनशैली और खान-पान में गड़बड़ी के कारण अब युवा भी कई ऐसी बीमारियों के शिकार होते जा रहे हैं, जिन्हें करीब एक दशक पहले तक उम्र बढ़ने के साथ होने वाली बीमारी माना जाता था। ऑस्टियोपोरोसिस, ऐसी ही एक गंभीर समस्या है, जिसका पिछले कुछ वर्षों में 25-40 की आयु वाले लोगों में भी निदान किया जा रहा है। ऑस्टियोपोरोसिस, हड्डियों के कमजोर होने की समस्या है जिसमें हल्की सी चोट के कारण भी इनके टूटने का खतरा बना रहता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक प्रारंभिक चरणों में इसके लक्षण नजर नहीं आते हैं, यही कारण है कि इसे साइलेंट डिजीज माना जाता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक ऑस्टियोपोरोसिस के गंभीर रूप में छींकने या खांसने तक से हड्डियों में फ्रैक्चर होने का खतरा बना रहता है। डॉक्टरों के मुताबिक चूंकि युवाओं में तेजी से इस समस्या का निदान किया जा रहा है ऐसे में इससे बचाव को लेकर लोगों को विशेष सावधान रहने की आवश्यकता है। ऑस्टियोपोरोसिस के शुरुआती लक्षणों को पहचानकर इस खतरे को बढ़ने से रोका जा सकता है। आइए आगे की स्लाइडों में ऐसे ही कुछ लक्षणों के बारे में जानते हैं। 

early symptoms of osteoporosis that should not be ignored
ऑस्टियोपोरोसिस की पहचान करें - फोटो : iStock

हड्डियों में आसानी से फ्रैक्चर होना
हड्डियों का कमजोर होना ऑस्टियोपोरोसिस का प्रमुख लक्षण है, इसलिए यदि बार-बार आपकी हड्डियों में फ्रैक्चर हो जा रहा है तो सावधान हो जाएं। ऑस्टियोपोरोसिस के ऐसे खतरे को नजरअंदाज करने की भूल न करें। समय बढ़ने के साथ यह स्थिति गंभीर रूप ले सकती है। 

early symptoms of osteoporosis that should not be ignored
ऑस्टियोपोरोसिस के लक्षण - फोटो : iStock

बिना सहारे के फर्श से उठने में कठिनाई
डॉ जोहैब काजी बताते हैं, वैसे फर्श पर बैठने या नीचे बैठकर खाने की आदत लोगों में कम होती जा रही है, हालांकि, अगर आपको भोजन या योग के बाद बिना सहारे के उठने में कठिनाई का अनुभव होता है, तो यह रीढ़ या कूल्हे में हड्डियों के घनत्व में कमी का संकेत हो सकता है। पुरुषों की तुलना में महिलाओं में यह समस्या अधिक देखी गई है। अध्ययनों के अनुसार इस समस्या को ऑस्टियोपोरोसिस का प्रारंभिक संकेत माना जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
early symptoms of osteoporosis that should not be ignored
हड्डियों की इस गंभीर समस्या से रहें सावधान - फोटो : iStock

चीजों को पकड़ने में कठिनाई
किसी भी चीज को पकड़ने या अच्छी ग्रिप बनाने में यदि आपको कठिनाई का अनुभव होता है तो सावधान हो जाएं। यह आपकी हड्डियों से संबंधित परेशानी का एक प्रारंभिक संकेत हो सकता है, जिसपर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है। अध्ययनों से पता चलता है कि ग्रिप बनाने से संबंधित दिक्कत हड्डियों के कम होते घनत्व का संकेत हो सकती है, जिसके कारण बाद में ऑस्टियोपोरोसिस होने का खतरा बढ़ जाता है।

विज्ञापन
early symptoms of osteoporosis that should not be ignored
नाखूनों से पहचानें लक्षण - फोटो : iStock

नाखूनों को टूटना 
अक्सर नाखूनों के टूटने को लेकर हम ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं, हालांकि नाखूनों और हड्डियों के बीच डाइसल्फ़ाइड बॉन्ड होता है। नाखूनों का बहुत आसानी से टूट जाना डाइसल्फ़ाइड बॉन्ड के कमजोर होने का संकेत हो सकता है। समय के साथ यह खतरा आपकी हड्डियों को भी प्रभावित कर सकता है। इसलिए अगर आपके भी नाखून बार-बार टूट रहे हों तो इस बारे में डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें।



------
नोट: यह लेख डॉ जोहैब काज़ी (फिजियोथेरपिस्ट & कपिंग एकस्पर्ट) के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed