अच्छी सेहत के लिए पाचन का ठीक रहना बहुत जरूरी है, ये हम सभी बचपन से सुनते आ रहे हैं।
पाचन तंत्र हमारी सेहत को ठीक रखने में अहम भूमिका निभाता है। हम जो खाना खाते हैं, उससे शरीर को ऊर्जा और जरूरी पोषक तत्व तभी मिलते हैं, जब पाचन सही तरीके से हो। यही वजह है कि पेट खराब होने पर इसका असर सिर्फ पेट तक सीमित नहीं रहता, बल्कि शरीर के दूसरे हिस्सों पर भी दिखाई दे सकता है। गैस, कब्ज, अपच, एसिडिटी, पेट फूलने या बार-बार दस्त जैसी समस्याएं पाचन तंत्र में गड़बड़ी के संकेत हो सकती हैं।
अगर पेट लंबे समय तक ठीक न रहे, तो आपको कमजोरी, थकान और भूख में कमी जैसी परेशानियां महसूस हो सकती हैं। वहीं, शरीर को जरूरी पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में न मिलने पर रोजमर्रा की सेहत भी प्रभावित हो सकती है। इसलिए स्वस्थ रहने के लिए सिर्फ पौष्टिक खाना खाना ही नहीं, बल्कि पाचन तंत्र को स्वस्थ रखना भी जरूरी है।
पेट को स्वस्थ रखने के लिए किन आदतों को अपनाना चाहिए और पाचन में दिक्कतों का शरीर पर किस तरह से असर हो सकता है, आइए इस बारे में जान लेते हैं।
2 of 4
पेट की समस्याएं
- फोटो : Freepik.com
स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, खान-पान में गड़बड़ी, ज्यादा तला-भुना या मसालेदार खाना, पानी कम पीना, तनाव और शारीरिक गतिविधियों की कमी जैसी आदतें पाचन को प्रभावित कर सकती हैं। अगर आपका पाचन लगातार गड़बड़ रहता है तो समय के साथ संपूर्ण सेहत पर इसका असर दिखना शुरू हो जाता है।
पाचन में गड़बड़ी का असर
पाचन तंत्र भोजन को तोड़कर पोषक तत्वों को शरीर के इस्तेमाल लायक बनाता है। ऐसे में लंबे समय तक बनी रहने वाली पाचन की बीमारियों के कारण पोषक तत्वों का अवशोषण प्रभावित हो सकता है। इससे आपको कमजोरी, वजन कम होने या पोषण की कमी जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। इसलिए लगातार पेट की समस्याओं को अनदेखा नहीं करना चाहिए।
3 of 4
पेट की समस्याओं पर दें ध्यान
- फोटो : Adobe stock
गट माइक्रोबायोम पर दें ध्यान
आंतों में लाखों की संख्या में सूक्ष्मजीव रहते हैं, इन्हें माइक्रोबायोम कहा जाता है। डाइट, दवाओं और पर्यावरण जैसे कई कारक इस माइक्रोबायोम के कामकाज को प्रभावित कर सकते हैं। अध्ययनों में पाया गया है कि आंतों के माइक्रोबायोम में गड़बड़ी का और शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली, मेटाबॉलिज्म पर असर हो सकता है जिसके कारण कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम हो सकता है।
- अगर आपको लगातार पेट दर्द, दस्त-कब्ज, पेट फूलने या अपच जैसी समस्याएं कई हफ्तों तक बनी रहती हैं, तो इसके कारणों का पता लगाने के लिए समय रहते डॉक्टर से सलाह लें।
4 of 4
खान-पान की गड़बड़ी
- फोटो : Freepik.com
क्यों होती हैं पाचन की दिक्कतें?
- लगातार तनाव और चिंता का असर शरीर के कई हिस्सों के साथ पाचन तंत्र पर भी पड़ सकता है। तनाव के दौरान कुछ लोगों को एसिडिटी, पेट दर्द, गैस, दस्त या कब्ज जैसी परेशानियां महसूस हो सकती हैं।
- पर्याप्त मात्रा में पानी न पीना और डाइट में फल-सब्जियां, साबुत अनाज व दालों जैसे फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों की कमी का पाचन पर असर हो सकता है।
- लंबे समय तक बैठे रहना और एक्सरसाइज न करना आंतों की सामान्य गतिविधि को प्रभावित कर सकता है।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।