फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alert: ब्रिटेन में तेजी से फैल रही है पेट की ये संक्रामक बीमारी, 100 से अधिक लोग बीमार; भारत में भी अलर्ट

Sat, 08 Jun 2024 06:46 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 08 Jun 2024 06:46 PM IST
विज्ञापन
E coli infection cases in UK know its Risk factors and symptoms in hindi
संक्रामक बीमारी के मामले - फोटो : istock

यूनाइटेड किंगडम (यूके) के कई शहर इन दिनों बैक्टीरियल संक्रमण की चपेट में हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले 15 दिनों में यहां कई शहरों में एस्चेरिचिया कोलाई या ई. कोलाई बैक्टीरिया के कारण होने वाली बीमारियों के मामले बढ़े  हैं। संक्रमण के प्रकोप के कारण दर्जनों लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। ई. कोलाई बैक्टीरिया आमतौर पर स्वस्थ लोगों की आंतों में मौजूद होते हैं। हालांकि अगर आप दूषित पानी या भोजन से ई. कोलाई के संपर्क में आ सकते हैं तो इसके कारण पाचन से संबंधित कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं।



यूके स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी यूकेएचएसए के अनुसार, देश में इस प्रकोप को दूषित भोजन से जुड़ा माना जा रहा है। यूकेएचएसए ने कहा कि सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग से संकेत मिलता है कि पिछले एक महीने से यूके भर में रिपोर्ट किए गए अधिकांश मामले एक ही प्रकोप का हिस्सा हैं।

यूके में फैली इस बीमारी को लेकर डॉक्टरों ने भारत में भी लोगों को सावधान किया है। आखिर इसका भारत से क्या संबंध है? आइए जानते हैं।

E coli infection cases in UK know its Risk factors and symptoms in hindi
ई कोलाई बैक्टीरिया का जोखिम - फोटो : freepik.com

ई. कोलाई बैक्टीरिया का संक्रमण

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूके में एक पखवाड़े में 100 से अधिक ई. कोलाई संक्रमण के मामलों की रिपोर्ट के बाद विशेषज्ञों ने अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। एजेंसी के अनुसार, 25 मई से अब तक ब्रिटेन में संक्रमण के 113 मामलों रिपोर्ट किए गए। कई लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य अधिकारियों नें कहा, सभी लोग खान-पान को लेकर विशेष सावधानी बरतें। ताजी और अच्छी स्वच्छता वाली चीजों का ही सेवन करें। 

गौरतलब है कि गर्मी के दिनों में ई. कोलाई बैक्टीरिया का संक्रमण बढ़ जाता है, जिसके जोखिमों को देखते हुए भारत में भी लोगों को सावधान किया गया है।

E coli infection cases in UK know its Risk factors and symptoms in hindi
आहार की साफ सफाई का रखें ध्यान - फोटो : istock

क्यों होता है ये संक्रमण?

ई. कोलाई संक्रमण होने का सबसे आम कारण दूषित भोजन खाना है। बासी भोजन या फिर फलों-सब्जियों को बिना अच्छी तरह से धोए उनका सेवन करने से इस संक्रामक रोग का खतरा अधिक हो सकता है। संक्रमण के खतरे को कम करने के लिए मांस की भी अच्छे से साफ-सफाई और रखरखाव करना जरूरी है।

दूषित जल या अन्य दूषित पेय पदार्थों के कारण भी संक्रमण फैलने का खतरा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
E coli infection cases in UK know its Risk factors and symptoms in hindi
पाचन विकारों का खतरा - फोटो : istock

कैसे करें संक्रमण की पहचान?

ई. कोलाई संक्रमण के लक्षण और संकेत आमतौर पर बैक्टीरिया के संपर्क में आने के तीन या चार दिन बाद शुरू होते हैं। संक्रमितों को पाचन से संबंधित कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। संक्रमण के कारण दस्त और कुछ स्थितियों में खूनी दस्त का जोखिम हो सकता है। इसके अलावा पेट में ऐंठन और दर्द के साथ कुछ लोगों में मतली और उल्टी की भी समस्या देखी जाती है। 

 

विज्ञापन
E coli infection cases in UK know its Risk factors and symptoms in hindi
स्वस्थ आहार का ही करें सेवन - फोटो : istock

भारत में भी खतरा और बचाव

डॉक्टर कहते हैं, देश में इन दिनों भीषण गर्मी का प्रकोप है और इस मौसम में ई. कोलाई बैक्टीरिया के संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। संक्रामक रोग से बचाव के लिए खान-पान की चीजों की साफ-सफाई का ध्यान रखें। फलों-सब्जियों को अच्छी तरह से धोकर और साफ करके ही सेवन किया जाना चाहिए। स्वच्छ जल का सेवन करें। पानी को उबालकर ठंडा करके इसका सेवन करने से संक्रमण के जोखिमों को कम किया जा सकता है।


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed