फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए क्या है डिस्लेक्सिया? क्यों होती है बच्चों में ये बीमारी और क्या हैं इस रोग के लक्षण

Mon, 04 Mar 2019 05:25 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Mon, 04 Mar 2019 05:25 PM IST
विज्ञापन
Dyslexia Symptoms treatment Everything you need to know about this disease
taare zameen par

आपने फिल्म ‘तारे जमीन पर’ कई बार देखी होगी। इस फिल्म में मुख्य किरदार ईशान डिस्लेक्सिया बीमारी से पीड़ित होता है, जिसकी पहचान उसके घरवाले नहीं कर पाते। फिल्म में ईशान के प्रति उसके पेरेंट्स का रविया देख आपको बहुत गुस्सा आया होगा, लेकिन इसके लिए आप पूरी तरह उसके माता पिता को दोष नहीं दे सकते। इस बीमारी की पहचान कर पाना किसी के लिए आसान नहीं है।

Dyslexia Symptoms treatment Everything you need to know about this disease
taare zameen par

सालों से साइकॉलजिस्ट, स्पेशल एजुकेटर्स और कॉग्निटिव साइंटिस्ट इस बीमारी पर रिसर्च कर रहे हैं जिससे इसे समधा जाए और इसे निजात पा सकें। यह बीमारी एक लर्निंग डिसऑर्डर है, जिससे 3-7 फीसदी बच्चों ग्रसित होते हैं। इन बच्चों को पढ़ने और किसी शब्द की सही स्पेलिंग बोलने में दिक्कत आती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि डिस्लेक्सिया से प्रभावित दिमाग को किसी भी इन्फॉर्मेशन को प्रोसेस करने में कठिनाई होती है।

Dyslexia Symptoms treatment Everything you need to know about this disease
taare zameen par

क्या आप जानते हैं दुनिया के सबसे दिमागदार लोगों में से कुछ लोग डिस्लेक्सिया से ग्रसित थे। वॉल्ट डिजनी, लियोनार्डो द विंसी, पिकासो, एल्बर्ट आइंस्टीन कुछ ऐसे हैं, जिन्हें डिस्लेक्सिया था। बच्चों का स्पेलिंग गलत बोलना और पढ़ने में मुश्किल होना डिस्लेक्सिया के लक्षण हैं। इन बच्चों को अक्षरों को मैच करने या उन्हें बोलने में कन्फ्यूजन रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dyslexia Symptoms treatment Everything you need to know about this disease
taare zameen par

डिस्लेक्सिया से प्रभावित बच्चे हावभाव और ऑब्जर्वेशन के जरिए अच्छे तरीके से समझ पाते हैं। इन बच्चों में एक जैसे लक्षण नहीं होते हैं। कई बार ऐसे बच्चों की आंखें कमजोर होती हैं। हालांकि आंखों की जांच से इस बीमारी के बारे में कुछ भी पता नहीं लग सकता है।

विज्ञापन
Dyslexia Symptoms treatment Everything you need to know about this disease
taare zameen par

डिस्लेक्सिया से जूझ रहे बच्चों की क्लासरूम तक ही नहीं घर पर भी कई तरीके से मदद की जा सकती है। सबसे पहले आपको इस बात का खास ख्याल रखना होगा कि यह डिसऑर्डर एडवांस स्टेज पर ना पहुंचा हो। अगर स्टार्टिंग स्टेज में ही इस डिसऑर्डर का पता लगा लिया जाए तो यह बच्चे के लिए अच्छा होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed