फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बदलते मौसम में बीमारियों से बचने के लिए करें इन चायों का सेवन, बढ़ेगी रोग-प्रतिरोधक क्षमता

Sat, 27 Feb 2021 02:11 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sat, 27 Feb 2021 02:11 PM IST
विज्ञापन
Drink this tea in this changing weather to boost your immunity in Hindi
इन चायों का अवश्य सेवन करें - फोटो : Pixabay

बदलते मौसम में लोगों को सबसे ज्यादा बीमारियां होती हैं। कभी सर्दी, कभी गर्मी के इस मौसम में रोग-प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित होने लगती है, जो कि बिल्कुल भी अच्छी बात नहीं है क्योंकि कोरोना एक बार फिर से पैर पसार रहा है। ऐसे में जरूरी है कि सभी की रोग- प्रतिरोधक क्षमता बेहतर रहे। कमजोर रोग-प्रतिरोधक क्षमता कई सारे रोगों की निमंत्रण देती है इसलिए बाहरी कोई दवाई लेने या फिर शरीर में गर्मी पैदा करने वाले काढ़े पीने की बजाय इन दिनों चिकित्सक द्वारा अगली स्लाइड्स में सुझाई गई इन चायों का अवश्य सेवन करें।


चिकित्सकीय सलाह
डॉ के. शन्मुगम, असिस्टेंट चीफ  मेडिकल  ऑफिसर,
जिंदल नेचरक्योर इंस्टिट्यूट

 

Drink this tea in this changing weather to boost your immunity in Hindi
आप प्रतिदिन भी इस चाय का सेवन कर सकते हैं - फोटो : Social media

पुदीने की चाय
यह चाय अपच और गैस संबंधी समस्याओं के लिए सबसे अधिक फायदेमंद है। साइनस की समस्या से जूझ रहे लोगों को इससे राहत मिलती है। बदलते मौसम में अधिकांश लोग पेट की समस्याओं से पीड़ित रहते हैं, ऐसे में उनको इस चाय के सेवन से बेहद हद तक राहत मिल सकती है। पुदीने के सेवन से इस मौसम में कोई नुकसान भी नहीं पहुंचता है इसलिए आप प्रतिदिन भी इस चाय का सेवन कर सकते हैं। 

Drink this tea in this changing weather to boost your immunity in Hindi
कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करती है - फोटो : social media

अदरक की चाय
यह चाय लिवर के लिए अच्छी है और त्वचा के लिए भी बहुत अच्छी है। यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करती है। मॉर्निंग सिकनेस महसूस करने वालों के लिए यह बहुत फायदेमंद है। बदलते मौसम में अक्सर लोग शरीर में ऊर्जा कम महसूस करते हैं, खुद को थका हुआ पाते हैं, ऐसे में बहुत जरूरी है कि आप अदरक की चाय का सेवन करें लेकिन गर्म मौसम को देखते हुए बहुत अधिक अदरक का इस्तेमाल न करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Drink this tea in this changing weather to boost your immunity in Hindi
नसों की समस्या में ये चाय राहत दिलाती है - फोटो : सोशल मीडिया

कैमोमाइल चाय
यह चाय अनिद्रा से पीड़ित लोगों के लिए फायदेमंद है, यानी नींद न आना और नसों की समस्या में ये चाय राहत दिलाती है। यह तनाव और चिंता को कम करने में भी मदद करती है। यह चाय बाजार में चाय के विभिन्न ब्रांडों के उत्पाद के रूप में आसानी से उपलब्ध है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक है इसलिए बदलते मौसम में इस चाय का सेवन करने से बीमारियां शरीर को आसानी से नहीं लगती।  

 

विज्ञापन
Drink this tea in this changing weather to boost your immunity in Hindi
तनाव, सिरदर्द और माइग्रेन से भी इसमें राहत मिलती है - फोटो : social media
पुदीने के साथ ग्रीन टी
बदलते मौसम में महिलाओं को पुदीने के साथ ग्रीन टी का सेवन करना चाहिए। इसके सेवन से पाचन संबंधी समस्याएं कम हो सकती हैं और साथ ही तनाव, सिरदर्द और माइग्रेन से भी इसमें राहत मिलती है। यह सांस की बदबू को कम करती है और तरोताजा रखती है। साइनस में भी इससे राहत मिलती है और मासिक धर्म की ऐंठन में भी महिलाओं को बहुत निजात मिलती है और नींद भी अच्छे से आने लगती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed