फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सर्दी-जुकाम-बुखार: क्या करें क्या ना करें

Fri, 13 Jan 2017 05:48 PM IST
बीबीसी हिन्दी
बीबीसी हिन्दी Updated Fri, 13 Jan 2017 05:48 PM IST
विज्ञापन
Dos and don'ts for common colds
- फोटो : getty images

सर्दी-ज़ुकाम और बुख़ार आना बड़ी आम बात है जिनके इलाज के लिए दवाओं की भरमार है। लेकिन हर दवा सब पर एक जैसा असर नहीं करती है। कहीं ऐसा तो नहीं कि आपको है ज़ुकाम और आप दवा बुख़ार की ले रहे हैं या आपको बुख़ार है और आप दवा सर्दी की खा रहे हैं। बड़ा मामूली फर्क होता है, कई बार लक्षण मिलते-जुलते प्रतीत होते हैं, लेकिन दरअसल वो होते अलग-अलग हैं।

सर्दी-ज़ुकाम में हो सकता है आप उखड़ा-उखड़ा महसूस करें लेकिन बुख़ार मुमकिन हैं आपको बिस्तर पकड़ने के लिए विवश कर दे। हो ये भी सकता है कि आपको बुख़ार हो और महसूस हो कि सर्दी-ज़ुकाम का असर है।

Trending Videos
Dos and don'ts for common colds

कॉमन कोल्ड सेंटर, कॉर्डिफ के विशेषज्ञ इस स्थिति से निपटने के लिए कुछ सलाह देते हैं। आइए एक नज़र डालते हैं उनकी सलाह पर-

विशेषज्ञों का कहना है कि बुख़ार की वजह से कई बार भूख नहीं लगती। लेकिन इस हालत में भी शरीर को ताक़त मिलती रहे, इसके लिए आपको सेहतमंद भोजन करते रहना चाहिए। लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि खाना ज़बरन गले से नीचे उतारा जाए।

Dos and don'ts for common colds

दूसरी अहम बात विशेषज्ञ ये कहते हैं कि सर्दी-ज़ुकाम और बुख़ार होने पर सही दवा आप पर असर करे, इसके लिए आपको अपने शरीर की बात ध्यान से सुननी चाहिए। तक़लीफ़ होने पर बहुत ज्यादा मशक्कत ना करें और भरपूर आराम करें. आराम कितना करना है, आपका शरीर आपको बता देगा।

सर्दी-ज़ुकाम और बुख़ार होने पर क्या खाएं-पिए क्या ना खाएं-पिएं, इसे लेकर कई बार बड़ी दुविधा होती है। कुछ को शहद के साथ नींबू पानी पीना अच्छा लगता है तो किसी को व्हिस्की उत्तम विकल्प नज़र आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dos and don'ts for common colds

लेकिन इस मामले में विशेषज्ञ कहते हैं कि आप अधिक से अधिक तरल पदार्थ का सेवन करें और जब वो तरल पदार्थ की बात करते हैं तो उनका मतलब पानी से होता है, चाय और काफ़ी से नहीं। ज्यादा चाय-काफी से आपको राहत नहीं मिलने वाली।

सर्दी-ज़ुकाम और बुख़ार होने पर शरीर को तरल पदार्थों की आवश्यकता अधिक होती है, इसलिए मात्रा का ख्याल रखें। साथ ही इस बात का भी ख़्याल रखें कि ज़रूरत से ज़्यादा पानी पीना भी ख़तरनाक हो सकता है। कई शोध इस ओर इशारा करते हैं।

विज्ञापन
Dos and don'ts for common colds

दवा क्या खाएं आईबूप्रोफेन या पैरासेटामॉल, कई बार सवाल ये भी उठता है तो इसका जबाव ये है कि दवा दोनों कारगर हैं, लेकिन दवा कितनी मात्रा में शरीर के भीतर जा रही है, इसका ख़्याल रखें। इस बात पर भी ध्यान दें कि किस दवा को कब लेने के लिए कहा गया है- खाने से पहले या खाने के बाद, तभी दवा कारगर साबित होगी।

कुछ लोग यूकेलिप्टस या पुदीने का तेल लगाते हैं, लेकिन इस बात का कोई अच्छा प्रमाण नहीं है कि ये कारगर साबित होते हैं, ये अलग बात है कि कुछ लोगों को अस्थाई तौर पर राहत मिल जाती है।वैसे गर्म पानी से उठती भाप या गर्म पानी की कुछ बूंद भी आपकी बंद नाक आसानी से खोल सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed