फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंप्यूटर या लैपटॉप पर काम करने पर होने वाले सिरदर्द को भूल से भी न करें नजरअंदाज

Sat, 11 Apr 2020 02:01 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Sat, 11 Apr 2020 02:01 PM IST
विज्ञापन
Dont ignore  headache cause by working on computer or laptop during work from home Migraine treatment
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

देशभर में घोषित लॉकडाउन के बीच लोग वर्क फ्रॉम होम यानी घर से काम कर रहे हैं। खासकर ऑफिस के काम के बीच लगातार कंप्यूटर या लैपटॉप देखने के कारण आंखों में जलन और सिरदर्द होना आम बात है। चिकित्सकों की सलाह है कि हमें लैपटॉप या कंप्यूटर पर काम करते हुए बीच-बीच में ब्रेक लेते रहना चाहिए। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि काम इतना ज्यादा होता है कि हम ऐसा नहीं कर पाते। इस कारण हमें सिर दर्द होने लगता है और कभी यह हमारी गर्दन में भी पहुंच जाता है। यही नहीं इसी कारण शरीर के अन्य हिस्सों में भी दर्द होने लगता है। डॉक्टर बताते हैं कि काम के दौरान होने वाले इस सिरदर्द को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। 


 

Dont ignore  headache cause by working on computer or laptop during work from home Migraine treatment
प्रतीकात्मक तस्वीर

घर में ऑफिस जैसा माहौल होना मुश्किल होता है। घर में संतुलित रोशनी (बैलेंस्ड लाइट) न हो और फिर किचन से लेकर किसी तरह की गंध हमारे दिमाग की ट्राइजेमिनल नस को प्रभावित करती है। इस नस के तेज ट्रिगर होने पर सिरदर्द और माइग्रेन जैसी समस्या भी हो सकती है। कंप्यूटर या लैपटॉप की स्क्रीन से भी कुछ रेडिएशन निकलती हैं जो नसों की सामान्य गतिविधियों को प्रभावित करते हुए सिरदर्द का कारण बन सकती हैं। लैपटॉप या कंप्यूटर स्क्रीन आंखों को भी कमजोर करती है और सिरदर्द पैदा करती है।

Dont ignore  headache cause by working on computer or laptop during work from home Migraine treatment

कैफीन का ज्यादा सेवन, पानी की कमी 
कई बार काम करते हुए सुस्ती महसूस होती है। इसके लिए हम सुबह से शाम तक कई बार चाय या कॉफी पीते हैं। कैफीन के अधिक सेवन से शरीर में डिहाइड्रेशन यानी पानी की कमी होने लगती है। इस कारण खून गाढ़ा हो सकता है। पानी की कमी के कारण भी तेज सिरदर्द होने लगता है। काम करने के दौरान हमें थोड़े अंतराल में पानी पीते रहना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dont ignore  headache cause by working on computer or laptop during work from home Migraine treatment

ऐसा महसूस हो तो नजरअंदाज न करें

  • सिरदर्द के साथ गर्दन में भी अकड़न होने लगे
  • शरीर को कोई हिस्सा अक्सर सुन्न होने लगे 
  • सिर में तेज दर्द के के साथ आंखों में पानी आने लगे
  • सिरदर्द के साथ मतली या उल्टी होने लगे 
  • तेज रोशनी और आवाज से ज्यादा परेशानी होना 
  • सिरदर्द के साथ बुखार भी आना 
विज्ञापन
Dont ignore  headache cause by working on computer or laptop during work from home Migraine treatment
सिरदर्द

अगर आपको ऐसी गंभीर परेशानियां हो रही हैं, तो नजरअंदाज करना महंगा हो सकता है। केवल सिरदर्द होना सामान्य हो सकता है, लेकिन इसके साथ समस्याएं बढ़ने लगे तो डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। ऑफिस में काम करने के दौरान होने वाला मामूली सिरदर्द भी आपको परेशानी में डाल सकता है। हमें अपनी जीवनशैली और खानपान का भी ध्यान रखना जरूरी होता है। इसके साथ ही हम कुछ बातों का ध्यान रखकर सिरदर्द से बच सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed