फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: मधुमेह रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद है ये दूध, संक्रमण से बचाने वाला गुण इसे बनाता है बेहद खास

Thu, 16 Jun 2022 06:16 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 16 Jun 2022 06:16 PM IST
विज्ञापन
Donkey Milk Health Benefits and Uses In Hindi Donkey Milk Ke Fayde
दूध पीने के फायदे - फोटो : iStock

अध्ययनों में रोजाना दूध के सेवन को शरीर को लिए अत्यंत लाभदायक बताया जाता रहा है। दूध में कई तरह के पोषक तत्वों का भंडार पाया जाता है जो शरीर को स्वस्थ और फिट बनाए रखने में काफी महत्वपूर्ण हो सकता है। आमतौर पर हम सभी रोजाना गाय-भैंस के दूध को प्रयोग में लाते रहे हैं, पर क्या आप जानते हैं कि आहार में गधे के दूध को शामिल करना भी आपको कई तरह के लाभ प्रदान कर सकता है।



गधे के दूध का उल्लेख प्राचीन काल से स्वास्थ्य पूरक और सौंदर्य उत्पाद के रूप में किया जाता रहा है। इसमें मौजूद पौषक तत्वों की श्रृंखला शरीर को रोग मुक्त और स्वस्थ बनाए रखने में काफी सहायक हो सकती है। 

गधे के दूध के स्वास्थ्य लाभ को देखते हुए कई डेयरी में चीज और पनीर बनाने के लिए भी इसे प्रयोग में लाया जा रहा है। इसके अलावा त्वचा के देखभाल उत्पादों में भी इस दूध का उपयोग करके गुणवत्ता को बढ़ाया जाता रहा है। शोध से पता चलता है कि गधे का दूध कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ वाला हो सकता है, इसे 'फार्मा फूड' के रूप में भी जाना जाता है। आइए इसके सेवन से शरीर को होने वाले फायदों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Donkey Milk Health Benefits and Uses In Hindi Donkey Milk Ke Fayde
डंकी मिल्क से होने वाले स्वास्थ्य लाभ - फोटो : सोशल मीडिया

मधुमेह रोगियों के लिए हो सकता है फायदेमंद

गधे के दूध में ऐसे गुण होते हैं जो इसे कई तरह की बीमारियों में काफी फायदेमंद बनाते हैं, विशेषकर जिन लोगों को मधुमेह की शिकायत होती है ऐसे लोगों के लिए इस दूध के सेवन को काफी स्वास्थ्यवर्धक बताया जाता है। शोध में पाया गया है कि शरीर में  सूजन या अनियंत्रित रक्त शर्करा जैसी समस्याओं को कम करने में नियमित रूप से गधे के दूध का सेवन करना आपके लिए विशेष लाभप्रद हो सकता है। 

Donkey Milk Health Benefits and Uses In Hindi Donkey Milk Ke Fayde
गधे के दूध की पौष्टिकता - फोटो : iStock

रोगाणुरोधी गुण वाला पेय

वैज्ञानिकों का मानना है कि गधे के दूध में प्रोटीन के साथ रोगाणुरोधी गुण भी पाए जाते हैं। कुछ अध्ययनों से पता चला है कि यह वायरस और बैक्टीरिया दोनों के कारण होने वाले पेट के संक्रमण और अन्य कई समस्याओं को कम करने में मदद कर सकता है। गधे का दूध आपके आंत के लिए गुड बैक्टीरिया के विकास को बढ़ावा देकर इससे संबंधित जोखिम को कम करने में भी सहायक हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Donkey Milk Health Benefits and Uses In Hindi Donkey Milk Ke Fayde
इम्युनिटी बढ़ाने में कारगर उपाय - फोटो : istock

प्रतिरक्षा प्रणाली के लाभ

गधे के दूध में मौजूद प्रोटीन, शरीर को स्वस्थ औऱ फिट रखने के साथ इम्युनिटी सिस्टम को बढ़ावा देकर आपको संक्रमण के खतरे से बचा सकते हैं। प्रयोगशाला में पाया गया कि गधे का दूध मैक्रोफेज नामक शक्तिशाली प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया कोशिकाओं को रिलीज करता है जो शरीर में इंफ्लामेशन से संबंधी प्रतिक्रियाओं को कम करने में सहायक है। जिन लोगों को प्रतिरक्षा प्रणाली में कमजोरी की दिक्कत होती है उनके लिए गधे के दूध का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। 

विज्ञापन
Donkey Milk Health Benefits and Uses In Hindi Donkey Milk Ke Fayde
गधे की दूध शरीर के लिए बहुत फायदेमंद - फोटो : istock

एलर्जी की समस्या नहीं होती

गाय के दूध की तुलना में गधे के दूध में कम एलर्जेनिक होता है। जो लोग गाय के दूध को एलर्जी या लैक्टोज असहिष्णुता के कारण पचा नहीं पाते हैं, उनके लिए बिना किसी समस्या के गधे का दूध फायेदमंद हो सकता है। नियमित रूप से गधे के दूध के सेवन की आदत बनाकर आप शारीरिक शक्ति को बढ़ाने के साथ शरीर को कई तरह के रोगों के जोखिम से भी बचा सकते हैं। 


---------------
स्रोत और संदर्भ

Are There Health Benefits to Donkey Milk

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed