फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: प्रोटीन का ज्यादा सेवन भी शरीर के लिए नुकसानदायक, हो सकती हैं काफी दिक्कतें

Sun, 09 Jan 2022 04:10 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 09 Jan 2022 04:10 PM IST
विज्ञापन
does too much protein cause kidney problems, all you need to know
किडनी की बीमारी का खतरा - फोटो : Pixabay

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पौष्टिक आहार के सेवन की सलाह दी जाती है। आहार में प्रोटीन का होना बहुत आवश्यक माना जाता है, यह मांसपेशियों को स्वस्थ रखने और उनके निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। प्रोटीन को पोषण का एक महत्वपूर्ण अंग माना जाता है, बल्कि यह भी कहा जाता है कि वजन सन्तुलित रखने और शरीर को फिट रहने के लिए डाइट में अधिक से अधिक प्रोटीन और कम से कम कार्बोहाइड्रेट शामिल करना चाहिए। पिछले कुछ वर्षों से ये एक शोध का विषय रहा है कि बिना सोचे-समझे अधिक मात्रा में प्रोटीन लेने की आदत लोगों को फायदे की जगह नुकसान तो नहीं पहुंचा रही है? खासकर किडनी व अन्य अंगों की सेहत को?



किडनी शरीर का वह महत्वपूर्ण अंग है जो सारी गंदगी को फिल्टर करके बाहर निकाल देता है। यानी एक तरह से यह शरीर के भीतर का हाउसकीपर है। फिल्ट्रेशन का यह काम दो किडनियां मिलकर करती हैं और इसमें बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अध्ययनों से पता चलता है कि शरीर में प्रोटीन की अधिकता इस अंग को नुकसान पहुंचा सकती है। आइए इस बारे में आगे की स्लाइडों में विस्तार से जानते हैं।

 

does too much protein cause kidney problems, all you need to know
अधिक प्रोटीन के सेवन के नुकसान - फोटो : iStock

प्रोटीन और उसके स्रोत
प्रोटीन एमिनो एसिड्स की एक लम्बी चेन होती है, यानी इसमें एक से ज्यादा एमिनो एसिड्स होते हैं और अलग अलग प्रोटीन के साधनों से, शरीर को ये एमिनो एसिड्स मिलते हैं। तमाम तरह के खाद्य पदार्थ प्रोटीन की शरीर को पूर्ति करते हैं। विशेषज्ञ  मानते हैं कि एनिमल प्रोटीन यानी मांसाहार, प्लांट प्रोटीन से इस मामले में बेहतर होते हैं क्योंकि उनसे एक बार में ही सभी जरूरी एमिनो एसिड्स प्राप्त हो जाते हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि शाकाहार आपकी प्रोटीन की जरूरत को पूरा नहीं कर सकता। इसके लिए जरूरत होती है सही मात्रा में अलग अलग तरह के प्रोटीन स्रोत को डाइट में शामिल करने की। जैसे दूध के साथ, सब्जियां, दालें, फल, ड्रायफ्रूट्स आदि।

does too much protein cause kidney problems, all you need to know
प्रोटीन के अधिक सेवन के नुकसान - फोटो : iStock

कितनी मात्रा में प्रोटीन का सेवन है ठीक?
प्रोटीन शरीर को मजबूती देने और उसे सही तरीके से काम करने में मदद करते हैं। ये हड्डियों को ताकतवर बनाते हैं और शरीर को दिनभर ऊर्जावान बनाए रखते हैं। सामान्यतः एक स्वस्थ व्यक्ति को प्रतिदिन शरीर के हर किलो वजन के लिए 0.8 ग्राम प्रोटीन की जरूरत होती है। मतलब 65 किलोग्राम के एक व्यक्ति को करीब 52 ग्राम प्रोटीन प्रतिदिन चाहिए होता है। इतना प्रोटीन सामान्यतौर पर एक संतुलित और सही भोजन से प्राप्त हो जाता है। इसके लिए जरूरी नहीं कि अलग से सप्लीमेंट्स लिए जाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
does too much protein cause kidney problems, all you need to know
प्रोटीन का ज्यादा सेवन नुकसानदायक - फोटो : Pixabay

अधिक मात्रा में प्रोटीन से क्या होता है?
सामान्य से अधिक प्रोटीन की मात्रा की जरूरत आमतौर पर एथलीट्स, फिजिकली ज्यादा काम करने वाले या स्पोर्ट्स से जुड़े लोगों को हो सकती है। इन लोगों को अपने शरीर की ऊर्जा बनाए रखने के लिए यह अतिरिक्त मात्रा काम आती है। लेकिन ये मात्रा पेशेवर विशेषज्ञों की सलाह पर ली जाती है। अगर आप अपनी मर्जी से प्रोटीन की अत्यधिक मात्रा लेने लगते हैं तो इससे शरीर को नुकसान पहुंच सकता है। 

विज्ञापन
does too much protein cause kidney problems, all you need to know
अधिक प्रोटीन से किडनी की बीमारियां - फोटो : Pixabay

प्रोटीन की अधिकता के नुकसान
विशेषज्ञ मानते हैं कि प्रोटीन के अधिक डोज से किडनियों पर अतिरिक्त काम करने का दबाव आ सकता है। लेकिन ज्यादातर ऐसा उन लोगों में होता है जिन्हें पहले से किडनी सम्बन्धी कोई समस्या होती है। जिस चीज से ज्यादा नुकसान हो सकता है वह हैं प्रोटीन के सप्लीमेंट्स या प्रोटीन ड्रिंक आदि का जरूरत से ज्यादा सेवन।

प्राकृतिक साधनों से मिलने वाली प्रोटीन की अधिक मात्रा भी नुकसान नहीं पहुंचाती लेकिन सप्लीमेंट्स की अधिकता मुश्किल खड़ी कर सकती है। इसके अलावा अधिक प्रोटीन के सेवन से मुंह के दुर्गंध, कब्ज या दस्त, डिहाइड्रेशन और गंभीर मामलों में किडनी डैमेज की समस्या हो सकती है। कुछ अध्ययनों में प्रोटीन की अधिकता के कारण कैंसर व ह्रदय रोग के खतरों के बारे में सचेत किया गया है।


----------------
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed