फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लंबी उम्र जीना चाहते हैं तो आप जरूर करें जीवनशैली में ऐसे बदलाव

Fri, 05 Oct 2018 10:04 AM IST
ऊर्जा डेस्क, अमर उजाला
ऊर्जा डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 05 Oct 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
Does healthy habits make you live longer?
एक शोध की मानें, तो स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर असमय मौत के खतरे को तो कम किया ही जा सकता है, साथ ही इससे उम्र भी बढ़ती है।हार्वर्ड यूनिवर्सिटी का एक शोध कहता है कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाने वाले लोग ज्यादा उम्र तक जीते हैं। शोधकर्ताओं का कहना है कि खानपान का संबंध हमारी उम्र से भी जुड़ा होता है।खानपान, दैनिक व्यायाम जैसी आदतें हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को भी प्रभावित करती हैं।


 
Does healthy habits make you live longer?
शोध के मुुताबिक, जो लोग स्वस्थ जीवनशैली अपनाते हैं, ऐसे 82 फीसदी लोगों में दिल संबंधी बीमारियों का खतरा न के बराबर होता है। वहीं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने वाले 65 फीसदी लोग कैंसर जैसी घातक बीमारी से सुरक्षित रहते हैं।

 
Does healthy habits make you live longer?
शोधकर्ताओं ने शोध में पाया कि समय पर भोजन करने, संतुलित भोजन करने, नशीले पदार्थों का सेवन न करने और नित्य व्यायाम करने वाले लोगों में असमय मौत का खतरा 74 फीसदी कम होता है। इस शोध को सर्कुलेशन जर्नल में प्रकाशित किया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Does healthy habits make you live longer?
शोध के दौरान शोधकर्ताओं ने करीब 78,865 महिलाओं के लगभग 34 सालों के डाटा और पुरुषों के 27 सालों के डाटा की जांच की है। शोधकर्ताओं ने पाया कि जो लोग ध्रूमपान, अल्कोहल या अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहे, वजन को संतुलित रखा, रोजाना व्यायाम किया, वह लोग ऐसा न करने वाले लोगों की तुलना में 12 साल ज्यादा जिए। वहीं महिलाएं 14 साल ज्यादा उम्र तक जीं। इस अध्ययन का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवनशैली की अहमियत के प्रति जागरूक करना है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed