फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अध्ययन: कोविड रोगियों में देखी जा रही है यह गंभीर न्यूरोलॉजिकल बीमारी, कहीं आप में भी तो नहीं हैं ऐसे लक्षण?

Sun, 13 Jun 2021 11:57 AM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Sun, 13 Jun 2021 11:57 AM IST
विज्ञापन
does covid-19 cause Alzheimer, what study says
कोविड-19 और न्यूरोलॉजिकल विकार - फोटो : Social media

कोरोना वायरस लोगों को शारीरिक और मानिसक दोनों रूपों से प्रभावित कर रहा है। वायरस में नए म्यूटेशन के कारण लोगों को तरह-तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में हुए एक अध्ययन में वैज्ञानिकों ने बताया है कि कोरोना वायरस के कारण लोगों में एक गंभीर न्यूरोलॉजिकल समस्या देखने को मिल रही है। वैज्ञानिकों का कहना है कि कोविड-19 से ठीक हो रहे लोगों को विशेष देखभाल और निगरानी की आवश्यकता है, क्योंकि वायरस मस्तिष्क को गंभीर नुकसान पहुंचा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस अध्ययन के माध्यम से  कोविड-19 के न्यूरोलॉजिकल स्वास्थ्य पर अल्पकालिक और दीर्घकालिक प्रभावों के बारे में बेहतर जानकारी प्राप्त करने में मदद मिल सकती है।


आइए इस लेख में जानते हैं कि वैज्ञानिक कोरोना से ठीक हो चुके रोगियों में स्वास्थ्य संबंधी किस खतरे को लेकर सचेत कर रहे हैं, साथ ही इससे बचाव के किन उपायों को प्रयोग में लाया जा सकता है?

does covid-19 cause Alzheimer, what study says
कोरोना के कारण अल्जाइमर रोग की समस्या - फोटो : Social media

रोगियों में देखे जा रहे हैं अल्जाइमर रोग के लक्षण
हालिया दिनों में हुए तमाम अध्ययनों में कोरोना वायरस के कारण होने वाली तमाम जटिलताओं के बारे में जानने को मिला है। इसी क्रम में क्लीवलैंड क्लिनिक द्वारा किए गए एक अध्ययन में वैज्ञानिकों ने कोविड-19 के कारण उत्पन्न न्यूरोलॉजिकल समस्याओं के बारे में लोगों को सचेत किया है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से शोधकर्ताओं ने कोविड-19 के रोगियों में अल्जाइमर रोग जैसी गंभीर समस्या का पता लगाया है।

does covid-19 cause Alzheimer, what study says
वायरस मस्तिष्क की कोशिकाओं को पहुंचाता है क्षति - फोटो : Social media

जीन की सक्रियता में देखी गई कमी
अध्ययन के दौरान वैज्ञानिकों ने पाया कि जिन लोगों में आनुवंशिक रूप से अल्जाइमर का जोखिम था उनमें एंटीवायरल डिफेंस जीन की सक्रियता कम देखी गई, इस वजह से रोगियों को कोविड-19 संक्रमण के प्रति अधिक संवेदनशील भी पाया गया। अध्ययन के प्रमुख लेखक प्रो फीक्सियोंग चेंग बताते हैं, कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि सार्स-सीओवी-2 वायरस मस्तिष्क की कोशिकाओं को सीधे तौर से प्रभावित करता है। हमारे लिए फिलहाल यह जानना ज्यादा महत्वपूर्ण है कि कोविड-19 और न्यूरोलॉजिकल समस्याएं किस प्रकार से जुड़ी हुई हैं? इसी आधार पर निकट भविष्य में रोगियों के उपचार में मदद मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
does covid-19 cause Alzheimer, what study says
कोरोनावायरस और मानसिक स्वास्थ्य - फोटो : Social media

मस्तिष्क कोशिकाओं को क्षति पहुंचा रहा है वायरस
डॉ चेंग कहते हैं, इस अध्ययन के दौरान हमने पाया कि सार्स-सीओवी-2 वायरस अल्जाइमर और इससे संबंधित अन्य समस्याओं का कारक हो सकता है। अध्ययन के निष्कर्षों के आधार पर कहा जा सकता है कि  यह वायरस कई तरह के जीन और कोशिकाओं को प्रभावित कर रहा है जिससे अल्जाइमर रोग का खतरा बढ़ जाता है। कोरोना से ठीक हो चुके रोगियों की निगरानी आवश्यक है, अल्जाइमर के लक्षणों की पहचान कर उसका उपचार किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
does covid-19 cause Alzheimer, what study says
कोरोना वायरस में मानसिक स्वास्थ्य - फोटो : social media
अल्जाइमर रोग के लक्षण
कोरोना रोगियों में अल्जाइमर और इससे संबंधित अन्य खतरे के बारे में जानने के लिए हमने वरिष्ठ मनोरोग विशेषज्ञ डॉ सत्यकांत त्रिवेदी से बातचीत की। डॉ सत्यकांत बताते हैं कि कोविड संक्रमण के कारण याददाश्त संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ा है। इस अध्ययन से पता चलता है कि कोरोना वायरस कई तरह से मस्तिष्क की तंत्रिकाओं को प्रभावित कर अल्जाइमर जैसे रोगों का कारण बन सकता है। सामान्य तौर पर इन लक्षणों के आधार पर अल्जाइमर रोग की पहचान की जा सकती है।
  • याददाश्त की कमी और भ्रम की स्थिति।
  • नई चीजें सीखने में असमर्थता।
  • भाषा के साथ कठिनाई जैसे पढ़ने, लिखने और समझने में समस्या।
  • चीजों पर ध्यान केंद्रित न कर पाना।
  • नई परिस्थितियों का सामना करने में समस्या महसूस होना।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed