{"_id":"5ab5de3d4f1c1b4d0a8b68b2","slug":"do-you-know-fitness-can-be-found-while-doing-house-hold-work","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जिम जाने का न हो टाइम तो घर के इन कामों में ढूंढें फिट रहने का राज, जानें कैसे","category":{"title":"Fitness","title_hn":"फिटनेस","slug":"fitness"}}
जिम जाने का न हो टाइम तो घर के इन कामों में ढूंढें फिट रहने का राज, जानें कैसे
नंद राम
Updated Wed, 04 Apr 2018 09:57 AM IST
विज्ञापन
अक्सर घर-परिवार संभालने वाली औरतों के पास फिटनेस के लिए वक्त नहीं रहता है। इस वजह से वे अपनी सेहत पर बहुत ज्यादा ध्यान नहीं दे पाती हैं। समय की कमी की वजह से अगर आप भी एक्सरसाइज के लिए वक्त नहीं निकाल पा रही हैं, तो चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। आप घर के काम को ही व्यायाम में तब्दील कर सकती हैं। शुरुआत उन कामों से करें, जिनको आप खुद से बिना मशीन की मदद के कर सकती हैं।
बिस्तर ठीक करना
जो लोग सुबह-सुबह उठकर सबसे पहले अपने बिस्तर को ठीक करते हैं, उनको न केवल अच्छा महसूस होता है, बल्कि बिस्तर को सही करने के क्रम में शारीरिक श्रम भी होता है। शोध बताते हैं कि साफ-सुथरा और व्यवस्थित बेड मन को सुकून देते हैं। कहने का मतलब यह है कि जब आप अपने बेड को व्यवस्थित करती हैं, तब आप खुद को और ज्यादा तरोताजा महसूस कर पाती हैं।

बर्तनों को साफ करना
जब बात बर्तनों को साफ करने की आती है, तो लोग मुंह बनाने लगते हैं। हम चाहते हैं कि जूठे बर्तनों को साफ न करना पड़े, लेकिन यह भी एक सच्चाई है कि बर्तनों को साफ करने से आपको लगभग 30 प्रतिशत बैचेनी दूर कम करने में मदद मिलती है। इसके साथ इस दौरान शांत रहने और श्वांस लेने का भी अभ्यास कर सकती हैं। यही नहीं बर्तन धोकर आप एक घंटे में 122 से 183 कैलोरी भी बर्न कर सकती हैं।

बाथरूम साफ करना
बाथरूम साफ करने से आपके शरीर को बहुत फायदा पहुंचता है। जब बाथरूम की सफाई करना हो, तो उस दौरान स्क्वैट्स करें। इस अवस्था में तब तक रहें, जब तक कि आपकी जांघों में दर्द या खिंचाव न महसूस हो। इसके साथ जब आप बाथरूम को साफ-सुथरा रखती हैं, तो इससे बीमारियां भी नहीं फैलती हैं।

किचन को व्यवस्थित करना
खाना बनाने के लिए आपको किचन में काफी मेहनत करनी पड़ती है। लेकिन सेहत की दृष्टि से यह आपके लिए फायदेमंद ही है। किचन में एक घंटे काम करने से आपको 144 से 215 कैलोरी बर्न करने में मदद मिल सकती है। लेकिन इस दौरान यह ध्यान रखें कि आपका किचन व्यवस्थित हो। आप विश्वास करें या न करें, लेकिन किचन के सामन को व्यवस्थित करने से हमें अपने बढ़ते वजन के बारे में पता चलता है। तो क्यों न किचन का सामान व्यवस्थित करते समय थोड़ा शारीरिक अभ्यास भी हो जाए।