Medically reviewed by Dr. Vishesh Akole
डॉ विशेष अकोले, जनरल फिजिशियन
संत रविदास हॉस्पिटल, इंदौर
डिग्री- एम.बी.बी.एस
अनुभव- 28 वर्ष
अभी समय ऐसा चल रहा है कि बहुत सोच-समझकर खाया-पिया जाए तो ही बेहतर है। यदि कुछ भी चीज को ऐसे ही खा लिया या नियम के विरुद्ध खाया तो हो सकता है कि आप किसी नई समस्या को जन्म दे दें और आपको अस्पताल की दौड़ लगाना पड़ जाए इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि फिलहाल आपके लिए क्या खाना ठीक है और किन चीजों को खाने के ठीक बाद पानी पी लेने से नुकसान हो सकते हैं। अगली स्लाइड्स में बताई गई चीजों को खाने के बाद भूल से पानी न पिएं नहीं तो पछताना पड़ सकता है।
2 of 6
आपको टाइप- 2 डायबिटीज होने का खतरा है
- फोटो : अमर उजाला
मीठा या मैदे से बनी चीज
यदि आप अक्सर मैदे से बनी कोई चीज या मीठा खाकर बिना इंतजार किये पानी पी लेते हैं तो आपको टाइप- 2 डायबिटीज होने का खतरा है। एक अमेरिकी शोध के अनुसार यदि एक डोनट खाकर आपने एक गिलास पानी पी लिया तो शरीर में शक्कर की मात्रा एकबार में खाए दो डोनट से भी अधिक हो जाती है जो कि शरीर के लिए बहुत नुकसानदायक साबित हो सकती है।
3 of 6
मूंगफली की तासीर शुष्क होती है
- फोटो : Pixabay
मूंगफली
गर्मियों में अक्सर बच्चे खेलते -कूदते मूंगफली खा लेते हैं और ऊपर से पानी पी लेते हैं। कई बार यह काम बढ़े भी कर देते हैं। मूंगफली की तासीर शुष्क होती है, यही कारण है कि उसे खाने के बाद अचानक से प्यास लगती है और यदि आप पानी पी लेते हैं तो परिणाम स्वरूप सूखी खांसी आपके गले लुमट सकती है जो कि इस समय तो बिल्कुल भी ठीक नहीं है।
4 of 6
गले में खराश और सर्दी होने लगती है
- फोटो : Pixabay
फल
केला, चीकू, अनार, संतरा आदि खाने के बाद शुगर का स्तर बढ़ना, पाचनतंत्र संबंधी समस्या, खांसी होती है। खट्टे फल खाने के बाद पानी पी लेने से गले में खराश और सर्दी होने लगती है। नींबू चाटने के बाद पानी पीने से भी कई तरह की समस्याएं हो जाती हैं। हालांकि आंवला खाने के बाद पानी पिया जा सकता है क्योंकि इससे ज्यादा कोई नुकसान नहीं पहुंचता है।
5 of 6
चाय के ऊपर पानी पीने से कब्ज की समस्या होती है
- फोटो : Pixabay
चाय पीने के बाद
कई लोगों को चाय के ऊपर पानी पीने की आदत होती है। चाय पीने के बाद गला सूखने लगता है। ऐसे में पानी पीने से पाचनतंत्र खराब होने लगता है। कई लोगों को चाय के ऊपर पानी पीने से कब्ज की समस्या होती है इसलिए चाय के ऊपर गलती से भी पानी नहींं लेना चाहिए।