फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना वैक्सीन को लेकर फैली हैं भ्रमित करने वाली जानकारियां, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे हैं यकीन?

Tue, 27 Apr 2021 12:29 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ अमर, उजाला
हेल्थ अमर, उजाला Published by: Abhilash Srivastava Updated Tue, 27 Apr 2021 12:29 PM IST
विज्ञापन
Do not believe on these viral COVID-19 Vaccine Myths
कोरोना के टीकों को लेकर फैली हैं भ्रामक सूचनाएं - फोटो : PTI

कोरोना वायरस की दूसरी लहर का असर देश के लगभग सभी राज्यों में देखने को मिल रहा है। कहीं स्थिति नियंत्रण में है तो कहीं बेकाबू। कोरोना संक्रमण की इसी रफ्तार को कम करने के लिए कई राज्यों ने लॉकडाउन का भी ऐलान कर दिया है। लोगों को संक्रमण रोकने के सभी नियमों का पालन करने के लिए बार-बार कहा जा रहा है। सोशल मीडिया के माध्यम से लोग एक दूसरे के मदद के लिए भी आगे आ रहे हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर ही कोरोना से जुड़ी कुछ मनगढ़ंत खबरें और मिथ भी तेजी से वायरल हैं, जिससे लोग भ्रमित हो रहे हैं। आइए ऐसे ही कुछ मिथ और विशेषज्ञों से उनकी सच्चाई के बारे में जानते हैं। ऐसी झूठी बातों पर आपको बिल्कुल भी भरोसा नहीं करना चाहिए।

Do not believe on these viral COVID-19 Vaccine Myths
सभी लोगों के लिए वैक्सीन जरूरी - फोटो : iStock
मिथ: कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके लोगों को वैक्सीन की जरूरत नहीं है।
डॉ. रिचा अस्थाना ने अमर उजाला से बातचीत के दौरान बताया कि सभी लोगों के लिए कोरोना की वैक्सीन लेना बहुत आवश्यक है। जिन लोगों को एक बार संक्रमण हो चुका है, ऐसा नहीं है कि उन्हें दोबारा से संक्रमण नहीं हो सकता। संक्रमण के दौरान शरीर में वायरस के खिलाफ एंटीबॉडी जरूर बन जाती है लेकिन कुछ समय बाद यह स्वत: नष्ट भी हो जाती है। ऐसे में वैक्सीन आपके लिए काफी जरूरी हो जाता है, इससे बनी एंटीबॉडी शरीर में लंबे समय तक बनी रहती है। ऐसे में सोशल मीडिया पर दौड़ रही यह बात पूरी तरह से झूठी है। 
 
Do not believe on these viral COVID-19 Vaccine Myths
सभी मानकों पर खरी उतरी है वैक्सीन - फोटो : Social Media

कोरोना की वैक्सीन बहुत जल्दी में बनी है इससे ज्यादा प्रभावी नहीं है
सोशल मीडिया पर यह बात भी तेजी से की जा रही है कि कोरोना की वैक्सीन बहुत जल्दी में बनी है इस वजह से यह ज्यादा प्रभावी नहीं है। इस बारे में विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना के टीके पूरी तरह से सुरक्षित हैं। कोरोना के तेजी से बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए इसे जल्दी में जरूर तैयार किया गया है लेकिन सभी सुरक्षा मानकों पर यह पूरी तरह से खरे उतरे हैं। लोगो को टीके के बाद लाभ हो रहा है ऐसे में लोगों को इस तरह की बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Do not believe on these viral COVID-19 Vaccine Myths
वैक्सीन लगाने से कम हो जाता है संक्रमण का असर - फोटो : PTI
वैक्सीन लगवाने से कोरोना का संक्रमण हो जाएगा
उजाला सिग्नस सोनीपत के क्रिटिकल केयर एक्सपर्ट डॉ. जितेंद्र नासा कहते हैं कि कोरोना की वैक्सीन लगने के कारण संक्रमण होने की बात पूरी तरह से बेबुनियाद है। वैक्सीन लेना पूरी तरह से सुरक्षित है, इससे आपको बिल्कुल भी डरने की जरूरत नहीं है। वैक्सीन लेने के बाद कुछ लोगों में संक्रमण के हल्के लक्षण जरूर देखे जा रहे हैं जोकि सामान्य हैं। शरीर में किसी भी तरह के एंटीजन जाने पर इस तरह की प्रतिक्रिया होना सामान्य है, यह स्वत: ठीक भी हो जाती है। सभी लोगों को टीकाकरण जरूर कराना चाहिए।
 
विज्ञापन
Do not believe on these viral COVID-19 Vaccine Myths
भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न दें - फोटो : pixabay
वैक्सीन लेने के कारण मौत हो सकती है?
डॉ. जितेंद्र नासा कहते हैं कि वैक्सीन लेने के कारण मौत होने जैसी बात सामने नहीं आई है। वैक्सीन आपमें कोरोना के कारण होने वाली गंभीर दिक्कतों और मौत के खतरे को कम कर देती है। लोगों को हल्के लक्षण जरूर हो सकते हैं जो तीन से चार दिनों के भीतर स्वत: दूर हो जाते हैं।  वैक्सीन लेने के बाद मौत की बातें पूरी तरह से मिथ हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed