बॉलीवुड के शानदार अभिनेता रहे सुशांत सिंह राजपूत की अंतिम फिल्म 'दिल बेचारा' को दर्शक खूब प्यार दे रहे हैं। यह फिल्म 24 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी-हॉटस्टार पर रिलीज हुई और खूब देखी जा रही है। उनकी इस अंतिम फिल्म की एक्ट्रेस हैं, संजना सांघी। फिल्म में उनका नाम किजी है। उनके नाक में एक पाइप लगी होती है, जो एक छोटे से ऑक्सीजन सिलेंडर से जुड़ी होती है। किजी हमेशा अपने साथ वह सिलेंडर ढोती हैं। दर्शक सोचते हैं कि आखिर उन्हें कौन सी बीमारी है। फिल्म शुरू होती है और वह अपने बारे में बताना शुरू करती हैं, तो दर्शको को पता चलता है। वह कहती हैं, उन्हें थायराइड कैंसर है। क्या है यह बीमारी, कैसे होती है, इसके लक्षण क्या हैं और क्या इसका इलाज है?
{"_id":"5f1bdb93bcec58781e74640d","slug":"dil-bechara-actress-disease-thyroid-cancer-symptoms-cause-treatment-sushant-singh-rajput-last-movie-sanjana-sanghi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Thyroid Cancer: सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म दिल बेचारा में एक्ट्रेस को है ये बीमारी, जानें इसके बारे में","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Thyroid Cancer: सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म दिल बेचारा में एक्ट्रेस को है ये बीमारी, जानें इसके बारे में
Sat, 25 Jul 2020 04:49 PM IST
निलेश कुमार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Sat, 25 Jul 2020 04:49 PM IST
विज्ञापन
फिल्म में संजना सांघी कहती हैं- उन्हें थायराइड कैंसर है
- फोटो : Instagram/Pixabay/Amar Ujala
Thyroid
- फोटो : Social Media
- सबसे पहले तो यह जानिए कि थायराइड क्या है। यह बटरफ्लाई यानी तितली के आकार की एक ग्रंथि होती है, जो गर्दन के सामने वाले हिस्से में स्थित होती है। हार्मोन का स्त्राव करना इसका काम होता है। ये हार्मोन हमारे शरीर और दिमाग को सक्रिय रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। अनुवांशिक या अन्य कई कारणों से इस ग्रंथि के साथ बड़ी समस्या हो जाती है। ऐसा होना व्यक्ति के लिए कई तरह से हानिकारक होता है।
Thyroid
- फोटो : Pixabay
- थायराइड कैंसर क्या होता है, यह जानने से पहले थायराइड असंतुलन के बारे में जान लेना चाहिए। दरअसल, आप अक्सर सुनते हैं कि फलाने को, ढिमकाने को... थायराइड की समस्या है। मतलब आजकल बहुत सारे लोग थायराइड की समस्या से पीड़ित हैं। इस बीमारी में हार्मोन असंतुलन, वजन बढ़ने या घटने की समस्या हो जाती है। एक अध्ययन के मुताबिक, पुरुषों की तुलना में महिलाओं में थायराइड की समस्या 10 गुना ज्यादा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Thyroid
- फोटो : social media
- स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, हमारे शरीर के अंगों के सामान्य कामकाज के लिए थायराइड हार्मोन जरूरी होता है, लेकिन इसमें असंतुलन होने पर यह समस्या बन जाती है। थायराइड समस्याओं का सबसे आम कारण ऑटोम्यून्यून थायराइड रोग (AITD) है। यह एक तरह की जेनेटिक यानी वंशानुगत स्थिति है, जिसमें प्रतिरक्षा प्रणाली एंटीबॉडी उत्पन्न करती है और थायराइड ग्रंथियों को ज्यादा हार्मोन बनाने के लिए उत्तेजित करती है। फिलहाल, बात करते हैं थायराइड कैंसर की।
विज्ञापन
Thyroid Problem
- फोटो : Pixabay
क्या है थायराइड कैंसर?
कैंसर यानी असामान्य रूप से कोशिकाओं का बढ़ता जाना। शरीर के जिस हिस्से में ऐसा होता है, उसे उसी कैंसर के नाम से जाना जाता है। जैसे मुंह में कोशिकाएं बढ़ती जाए तो मुंह का कैंसर। जब थायराइड ग्रंथि में असामान्य कोशिकाएं बढ़ने लगती हैं तो यह थायराइड कैंसर कहलाता है। अगर इसका समय से इलाज नहीं कराया गया तो बड़ी समस्या हो सकती है। थायराइड कैंसर से हार्मोन असंतुलित हो जाते है। पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को होने की संभावना ज्यादा होती है।
कैंसर यानी असामान्य रूप से कोशिकाओं का बढ़ता जाना। शरीर के जिस हिस्से में ऐसा होता है, उसे उसी कैंसर के नाम से जाना जाता है। जैसे मुंह में कोशिकाएं बढ़ती जाए तो मुंह का कैंसर। जब थायराइड ग्रंथि में असामान्य कोशिकाएं बढ़ने लगती हैं तो यह थायराइड कैंसर कहलाता है। अगर इसका समय से इलाज नहीं कराया गया तो बड़ी समस्या हो सकती है। थायराइड कैंसर से हार्मोन असंतुलित हो जाते है। पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को होने की संभावना ज्यादा होती है।