फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना वायरस: आखिर क्यों 1.70 करोड़ चूहों को मारने की तैयारी कर रहा यह देश?

Fri, 06 Nov 2020 03:08 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Fri, 06 Nov 2020 03:08 PM IST
विज्ञापन
Denmark plans to cull up to 17 million mink to stop mutated coronavirus, Danish Covid-19 mink variant could spark new pandemic
चूहों को मारने की योजना (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : iStock

दुनिया के कई देशों में कोरोना वायरस का संक्रमण एक बार फिर से बढ़ने लगा है। यूरोप में कोरोना की लहर को देखते हुए इटली, स्पेन, ब्रिटेन समेत कई देशों ने फिर से पाबंदियां लगा दी हैं, जबकि कई अन्य देश भी लॉकडाउन की ओर अग्रसर हैं। कोरोना की सुरक्षित और कारगर वैक्सीन आने में अभी देर है और तबतक इस महामारी पर नियंत्रण के अन्य एहतियात और उपाय अपनाए जाने की जरूरत है। कोरोना से प्रभावित कई देश इस महामारी से निपटने के लिए नई रणनीति भी अपनाते दिख रहे हैं। मसलन, जर्मनी ने रैपिड एंटीजन टेस्ट की नीति पर जोर दिया है, वहीं कुछ देशों में आपातकालीन अप्रूवल के तहत उच्च जोखिम वर्ग के लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। अब एक देश ने 17 मिलियन यानी 1.70 करोड़ चूहों को मारने की तैयारी में है। 

Denmark plans to cull up to 17 million mink to stop mutated coronavirus, Danish Covid-19 mink variant could spark new pandemic
चूहों को मारने की योजना (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media

दरअसल, जानवरों में पाए जाने वाले कोरोना वायरस संकमण में हुए बदलावों को लेकर डेनमार्क ऐसा कदम उठाने जा रहा है। इंसानों में कोरोना संक्रमण फैलने के बाद डेनमार्क की सरकार ने एक करोड़ 70 लाख चूहों (Mink) को मारने की योजना बना रहा है। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, संक्रामक रोग और वैक्सीन विशेषज्ञ प्रो. केरे मोलक ने चेताया है कि मिंक(चूहों की प्रजाति) के जरिए कोरोना वायरस की एक और लहर आ सकती है। चूहों में वायरस के म्यूटेशन की संभावना को देखते हुए उन्होंने यह आशंका जताई है।

Denmark plans to cull up to 17 million mink to stop mutated coronavirus, Danish Covid-19 mink variant could spark new pandemic
चूहों को मारने की योजना (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : stock.abode

द गार्जियन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, डच विषाणुविज्ञानी और पशुजन्य रोग विशेषज्ञ डेर पोएल ने कहा कि चूहों में वायरस के म्यूटेशन की संभावना है, जो वायरस के स्पाइक प्रोटीन में पाया जाता है। हालांकि हम वास्तव में यह नहीं जानते कि हमारे पास कितना कारगर टीका है, इसलिए इस दिशा में बहुत अधिक शोध की आवश्यकता है। डेनमार्क के अधिकारियों ने कहा कि नए म्यूटेटेड यानी उत्परिवर्तित वायरस के पांच मामले मिंक फार्म में और 12 मामले मनुष्यों में दर्ज किए गए थे। उनका कहना था कि देश में 15 से 17 मिलियन चूहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Denmark plans to cull up to 17 million mink to stop mutated coronavirus, Danish Covid-19 mink variant could spark new pandemic
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

डेनमार्क के प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसेन ने कहा कि स्वास्थ्य अधिकारियों ने मनुष्यों और चूहों में कोरोना वायरस के कुछ लक्षणों को पाया है, जो एंटीबॉडी के प्रति संवेदनशीलता में कमी दिखाता है। फ्रेडरिकसेन ने कहा कि देश की आबादी के प्रति हमारी एक बड़ी जिम्मेदारी है, लेकिन अब जो कोरोना वायरस में म्यूटेशन पाया गया है, उसके साथ हमारी बाकी दुनिया के लिए भी बड़ी जिम्मेदारी है।

विज्ञापन
Denmark plans to cull up to 17 million mink to stop mutated coronavirus, Danish Covid-19 mink variant could spark new pandemic
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कोरोना पर हुए शोध के बाद निष्कर्ष को विश्व स्वास्थ्य संगठन और यूरोपीय सेंटर फॉर डिजीज प्रिवेंशन एंड कंट्रोल के साथ साझा किया गया है। शोध के निष्कर्ष राज्य सीरम संस्थान, संक्रामक रोगों से निपटने वाले डेनिश अथॉरिटी द्वारा प्रयोगशाला परीक्षणों पर आधारित थे। डब्ल्यूएचओ के विशेषज्ञ माइक रेयान ने कहा कि इंसानों की पूर्ण पैमाने पर वैज्ञानिक जांच के लिए बुलाया गया है। चीन में कोरोना से संक्रमित चूहों से यह वायरस मनुष्यों में जाने की बात कही। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed