फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dengue Risk: दूसरी बार डेंगू हो जाए तो क्या होगा इसका असर, कितनी गंभीर हो सकती है ये समस्या?

Thu, 21 Sep 2023 04:33 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 21 Sep 2023 04:33 PM IST
विज्ञापन
dengue in delhi latest news and update, Dengue Fever repeat infection is more dangerous
डेंगू संक्रमण का जोखिम और बचाव - फोटो : iStock

देश में हर साल सितंबर-अक्तूबर के महीने में डेंगू के मामले बढ़ते हुए रिपोर्ट किए जाते रहे हैं। इस साल भी राजधानी दिल्ली-एनसीआर के अस्पतालों में मच्छरजनित इस रोग के कारण मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी की खबरें हैं। दिल्ली के अस्पतालों से मिल रही जानकारियों के मुताबिक पिछले एक माह के भीतर रोगियों की संख्या बढ़ी है, ज्यादातर लोग आसानी से ठीक होकर लौट रहे हैं। हालांकि इस बार राजधानी में डेंगू के सबसे गंभीर स्ट्रेन DEN-2 के मामले अधिक देखे जा रहे हैं, जिसके कारण डेंगू और इसकी जटिलताएं अधिक हो सकती हैं।



डॉक्टर कहते हैं, सभी लोगों को डेंगू से बचाव के लिए प्रयास करते रहना चाहिए। क्या जिसे एक बार डेंगू हो चुका है, उनमें अगले संक्रमण से बचाव के लिए प्रतिरक्षा विकसित हो सकती है? या फिर दूसरी बार डेंगू होना आपके लिए खतरनाक है, आइए इस बारे में आगे विस्तार से समझते हैं।

dengue in delhi latest news and update, Dengue Fever repeat infection is more dangerous
डेंगू के जोखिम - फोटो : istock

डेंगू का संक्रमण

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, डेंगू का संक्रमण आपको जीवन में कई बार हो सकता है और सभी उम्र के लोगों में इसे रोग का जोखिम देखा जाता रहा है। आमतौर पर संक्रामक बीमारियों के संदर्भ में माना जाता है कि अगर आप एक बार संक्रमण के शिकार हो गए हैं तो इससे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित हो जाती है जो आपको अगली बार संक्रमण के जोखिमों से बचाने में मदद कर सकती है।

हालांकि स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, डेंगू के किसी एक वैरिएंट से संक्रमित होने के बाद अन्य वैरिएंट्स के खिलाफ शरीर में प्रतिरक्षा विकसित होने के सबूत नहीं हैं। 

dengue in delhi latest news and update, Dengue Fever repeat infection is more dangerous
डेंगू बुखार के मामले - फोटो : istock

अगला संक्रमण हो सकता है गंभीर

डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट कहती हैं, डेंगू के मुख्यरूप से चार स्ट्रेन देखे जाते रहे हैं,  यद्यपि सभी चार सीरोटाइप एंटीजेनिक रूप से समान हैं, उनमें से किसी एक द्वारा संक्रमण के बाद केवल कुछ महीनों के लिए क्रॉस-प्रोटेक्शन प्राप्त किया जा सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, किसी अन्य सीरोटाइप के कारण अगर आपको दूसरी बार डेंगू का संक्रमण होता है तो ये अपेक्षाकृत अधिक गंभीर हो सकता है। डेंगू का हर बार अगला संक्रमण गंभीर रोग वाला हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
dengue in delhi latest news and update, Dengue Fever repeat infection is more dangerous
डेंगू संक्रमण और इसके जोखिम कारक - फोटो : Pixabay

डेंगू के दोबारा संक्रमण का जोखिम

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, दूसरी बार डेंगू का संक्रमण होने का खतरा काफी आम है, हालांकि, दूसरी बार संक्रमण की स्थिति में रोग के समय या क्लीनिकल प्रजिंटेशन में बदलाव देखा जा सकता है। दूसरी बार संक्रमण की स्थिति में मच्छर के काटने के अगले पांच दिनों के भीतर रोग की स्थिति गंभीर हो सकती है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, डेंगू के गंभीर मामलों में डेंगू हेमोरेजिक शॉक, आंतरिक रक्तस्राव जैसी समस्याओं के विकसित होने का भी खतरा रहता है, जिसमें अगर समय पर इलाज न मिले तो यह स्थिति जानलेवा भी हो सकती है।

विज्ञापन
dengue in delhi latest news and update, Dengue Fever repeat infection is more dangerous
डेंगू से करें बचाव - फोटो : istock

डेंगू से बचाव के लिए करें उपाय

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, दूसरी बार संक्रमण के जोखिमों से बचाव के लिए उपाय करते रहना बहुत जरूरी है। डेंगू के बढ़ते खतरे को देखते हुए सुरक्षात्मक उपाय करें। मच्छरों के प्रजनन स्थलों जैसे जलजमाव को खत्म करें और कीटनाशकों का छिड़काव कराएं, डेंगू के मच्छरों के काटने से बचाव के लिए भी प्रयास करते रहना जरूरी है। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए प्रयास करते रहना चाहिए, जिन लोगों की इम्युनिटी कमजोरी होती है उनमें गंभीर रोग विकसित होने का खतरा अधिक होता है।




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed