फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: राजधानी दिल्ली में 'डेंगू का डंक', एक हफ्ते में 400 से अधिक मामले, जानिए कैसे रहें इससे सुरक्षित

Sun, 09 Oct 2022 12:21 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 09 Oct 2022 12:21 PM IST
विज्ञापन
Dengue Fever Outbreak in Delhi Know How to stay Safe from Dengue Disease
दिल्ली में डेंगू संक्रमण का कहर - फोटो : istock

राजधानी दिल्ली में डेंगू के मामले बढ़ने की खबर है। पिछले महीने सितंबर तक जहां राजधानी में डेंगू के 700 से अधिक मामले सामने आए थे, वहीं पिछले एक सप्ताह के भीतर ही नई दिल्ली में 400 से अधिक संक्रमण के मामले दर्ज किए गए हैं। मामलों में हो रही बढ़ोतरी के बीच अधिकारियों ने 250 से अधिक हॉटस्पॉट की पहचान की है, जहां मच्छरों के बड़े पैमाने पर प्रजनन पाए गए हैं। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के मुताबिक डेंगू से बचाव के लिए दवाइयों का छिड़काव किया जा रहा है, इसके साथ-साथ सभी लोगों को व्यक्तिगत तौर पर भी इस खतरे से बचे रहने के प्रयास करते रहने चाहिए।



स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक हर साल अक्तूबर के महीने में देश में डेंगू के मामले तेजी से बढ़ते हुए देखे जाते रहे हैं। डेंगू कुछ स्थितियों में गंभीर जटिलताओं वाला और जानलेवा भी हो सकता है जिससे बचाव के उपाय सभी लोगों को करते रहने चाहिए।

साल 2015 में दिल्ली में बड़े पैमाने पर डेंगू का प्रकोप देखा गया, जिसमें 10,600 से अधिक लोगों को संक्रमण का शिकार पाया गया था। डॉक्टर्स कहते हैं, डेंगू के जोखिम से बचे रहने के लिए सभी लोगों को निरंतर प्रयास करते रहने की आवश्यकता है। समय पर इसकी पहचान और इलाज आपको गंभीर स्वास्थ्य जटिलताओं के जोखिम से बचा सकती है। आइए इस बारे में विस्तार से समझते हैं।

Dengue Fever Outbreak in Delhi Know How to stay Safe from Dengue Disease
डेंगू बुखार के मामले - फोटो : istock

डेंगू के जोखिमों के बारे में जानिए

डेंगू एक वायरल संक्रमण है जो संक्रमित मच्छरों के काटने से इंसानों में फैलता है। डेंगू के अधिकतर मामले वैसे तो सामान्य दवाइयों और आराम करने से ठीक हो जाते हैं हालांकि कुछ लोगों में इसके गंभीर मामले देखे जा सकते हैं। यह जानलेवा भी हो सकता है, इसलिए संक्रमण की स्थिति पर समय रहते ध्यान देना और इसका इलाज प्राप्त करना आवश्यक हो जाता है।

डेंगू के लिए फिलहाल कोई विशिष्ट उपचार नहीं है। डॉक्टर इलाज के माध्यम से रोग के लक्षणों को कम करने और इसको गंभीर रूप लेने से बचाने का प्रयास करते हैं।

Dengue Fever Outbreak in Delhi Know How to stay Safe from Dengue Disease
डेंगू में तेज बुखार के मामले - फोटो : iStock

समय रहते इसके लक्षणों की करें पहचान

डॉक्टर्स बताते हैं, 4 में से एक डेंगू से संक्रमित व्यक्ति में गंभीर रोग विकसित होने का खतरा हो सकता है। इसके शुरुआत में ज्यादातर लक्षण फ्लू की तरह होते हैं, हालांकि इसमें से कुछ विशेषतौर पर डेंगू में ही देखे जाते हैं जिनपर ध्यान देना आवश्यक हो जाता है।

डेंगू के सबसे आम लक्षणों में मतली-उल्टी, त्वचा पर चकत्ते, आंखों में दर्द, आमतौर पर आंखों के पीछे, मांसपेशियों-जोड़ों या हड्डियों में दर्द की समस्या हो सकती है। डेंगू के लक्षण आमतौर पर 2-7 दिनों तक रहते हैं। ज्यादातर लोग लगभग एक हफ्ते बाद ठीक हो जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dengue Fever Outbreak in Delhi Know How to stay Safe from Dengue Disease
डेंगू के खतरे से बचाव के लिए क्या करें? - फोटो : iStock

डेंगू हो जाए तो क्या करें?

डॉक्टर्स कहते हैं, यदि ब्लड टेस्ट के माध्यम से आपमें डेंगू का पता चलता है तो इलाज के लिए किसी डॉक्टर से जरूर मिलें। बुखार को नियंत्रित करने और दर्द से राहत पाने के लिए पेरासिटामोल दवा दी जाती है। एस्पिरिन या इबुप्रोफेन न लें। डेंगू में हाइड्रेटेड रहना बहुत आवश्यक है इसके लिए खूब सारे तरल पदार्थ पिएं। डेंगू में शरीर को आराम दें और अच्छी नींद लेने की कोशिश करें। कुछ संक्रमितों को अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं होती है।

विज्ञापन
Dengue Fever Outbreak in Delhi Know How to stay Safe from Dengue Disease
डेंगू के मच्छरों से बचाव जरूरी - फोटो : Istock

डेंगू से बचाव के लिए क्या करें?

डेंगू से सुरक्षित रहने के लिए बचाव के उपाय करते रहना बहुत आवश्यक माना जाता है। डेंगू से बचे रहने के लिए मच्छरों के प्रजनन को रोकें, इसके लिए जल जमाव को साफ करें। डेंगू के मच्छर साफ और स्थिर पानी में प्रजनन करते हैं। डेंगू के मच्छरों के काटने से बचने के लिए पूरी बाजू के शर्ट और पैंट पहनें। सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करना सबसे सुरक्षित माना जाता है। जिन स्थानों पर डेंगू का प्रकोप है वहां जाने से बचें।



---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed