{"_id":"6179034f09e03b44d132c552","slug":"dengue-10-symptoms-precautions-and-home-remedies-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अलर्ट: डेंगू के इन 10 लक्षणों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, जल्दी स्वस्थ होने के लिए जरूर खाएं ये चार चीजें","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
अलर्ट: डेंगू के इन 10 लक्षणों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, जल्दी स्वस्थ होने के लिए जरूर खाएं ये चार चीजें
देश में अब भले ही पहले की तरह कोरोना वायरस के मामले तेजी से नहीं बढ़ रहे हैं, लेकिन इन सबके बीच डेंगू ने अपने पांव तेजी से पसार लिए हैं और देश के कई हिस्सों में लोग डेंगू की चपेट में आ रहे हैं। ऐसा नहीं कि डेंगू पहली बार सामने आया हो, बल्कि इसके मामले हर साल ही सामने आते हैं, लेकिन इस साल इसका प्रकोप काफी बढ़ रहा है। वहीं, मौसम में बदलाव होने के बाद से तो इसमें तेजी देखी जा रही है। ऐसे में हम इस डेंगू से बीमार न पड़े, इसके लिए हमें खुद का और अपने परिवार का बचाव करना बेहद जरूरी है। इसके कुछ गंभीर लक्षण हैं और कुछ चीजों का सेवन करके आप खुद का बचाव भी कर सकते हैं। तो चलिए आपको इस बारे में बताते हैं।
2 of 6
डेंगू के लक्षण और बचाव का तरीका
- फोटो : Istock
ये हैं लक्षण:-
-खून के साथ उल्टी होना
-रक्तस्त्रावी बुखार आना
-शरीर पर चकत्ते होना
-पेट में गंभीर दर्द होना
-लिवर खराब होने की शुरुआत होना
-थका हुआ महसूस होना
-पेट से जुड़ी दिक्कतें होना
-तेजी से सांस लेना/सांस लेने में दिक्कतें
-मसूड़ों और नाक से खून निकलना।
3 of 6
डेंगू के लक्षण और बचाव का तरीका
- फोटो : Pixabay
सब्जियों का जूस
डेंगू के मरीज को तरल पदार्थ देना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए आप ऐसी सब्जियां जो विटामिन और मिनरल्स से भरपूर हों, इनका जूस निकालकर डेंगू के मरीज को दिया जा सकता है। ऐसा करने से शरीर हाइड्रेट रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
डेंगू के लक्षण और बचाव का तरीका
- फोटो : pixabay
पपीते के पत्ते का रस
डेंगू के बुखार में मरीज को पपीते के पत्ते का रस देना चाहिए, क्योंकि इसे काफी फायदेमंद माना जाता है। दरअसल, पपीते के पत्ते में काइमोपैन और पपेन जैसे एंजाइम्स होते हैं। ऐसे में ये ब्लड के प्लेटलेट्स के काउंट को बढ़ाने में मदद करते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
डेंगू के लक्षण और बचाव का तरीका
- फोटो : Pixabay
अनार
डेंगू का मरीज अनार का सेवन कर सकता है, क्योंकि इसमें विटामिन- के, बी और सी, जिंक, ओमेगा-6, फाइबर जैसे कई पोषक तत्व होते हैं। वहीं, अनार का सेवन करने से खून की कमी दूर होती है। इसके अलावा ये प्लेटलेट्स को बढ़ाने में भी मदद करता है। आप घर पर इसका जूस निकालकर सेवन कर सकते हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।