फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वैज्ञानिकों ने बताया: इस वेरिएंट के कारण दूसरी लहर में दिखी ज्यादा तबाही, जानिए इसपर कितनी कारगर हैं वैक्सीन?

Sat, 05 Jun 2021 02:32 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Sat, 05 Jun 2021 02:32 PM IST
विज्ञापन
delta variant is cause of corona second wave outbreak, scientist says
कोरोना वायरस की दूसरी लहर में बढ़ा प्रकोप (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

भारत में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का असर काफी बड़े स्तर पर देखने को मिला। पहली लहर की तुलना में, दूसरी लहर के दौरान वायरस की संक्रामकता और इसके कारण होने वाली मौतों के मामले भी काफी ज्यादा देखे गए। दूसरी लहर पर अब काफी हद तक काबू पा लिया गया है, लेकिन लोगों के मन में अब भी एक सवाल बना हुआ है कि कोरोना की यह लहर इतनी संक्रामक क्यों थी? इसी सवाल का जवाब जानने कि लिए विभिन्न भारतीय संस्थानों के वैज्ञानिकों की एक टीम ने अपने हालिया अध्ययन में इससे संबंधित बड़ा खुलासा किया है। वैज्ञानिकों ने बताया कि सबसे पहले भारत में पाया गया कोरोना का डेल्टा वेरियंट (बी.1.617.2), ब्रिटेन में पाए गए अल्फा वेरियंट (बी.1.1.7)  की तुलना में अधिक संक्रामक है। इतना ही नहीं कोरोना का डेल्टा वेरियंट ही भारत में आई दूसरी लहर और इससे हुई तबाही का प्रमुख माना जा सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने भी डेल्टा वेरियंट को 'वेरियंट ऑफ कंसर्न' यानी कि चिंता का कारक बताया है।


इस लेख में हम  डेल्टा वेरियंट के बारे में विस्तार से जानेंगे, साथ ही यह भी जानने की कोशिश करेंगे कि भारत में दी जा रही वैक्सीन, कोरोना के इस वेरियंट पर कितनी कारगर हैं?

delta variant is cause of corona second wave outbreak, scientist says
कोरोना वायरस का डेल्टा वेरियंट (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixabay

डेल्टा वेरिएंट का असर
भारत के तमाम वैज्ञानिकों द्वारा किए गए अध्ययन के निष्कर्ष में पाया गया है कि डेल्टा वेरियंट (बी.1.617.2) अन्य वेरियंट्स की तुलना में काफी अधिक संक्रामक हैं। अल्फा वेरियंट की तुलना में इसका ट्रांसमिशन भी 50 फीसदी से अधिक होने का अनुमान है। इसके अलावा अल्फा की तुलना में डेल्टा वेरियंट का वायरल लोड भी अधिक पाया गया है। डेटा के अध्ययन के दौरान वैज्ञानिकों ने पाया कि यह वेरियंट बहुत तेजी से संक्रमण और प्रकोप फैलाने की क्षमता रखता है।

delta variant is cause of corona second wave outbreak, scientist says
डेल्टा वेरियंट के बारे में कई वैज्ञानिकों ने किए शोध - फोटो : social media

संक्रमण पर काबू पाने के लिए और अधिक सतर्कता की जरूरत
नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल, इंस्टीट्यूट ऑफ जीनोमिक्स एंड इंटीग्रेटिव बायोलॉजी (CSIR-IGIB), इंडियन सार्स-सीओवी-2 जीनोमिक कंसोर्टिया (INSACOG) और अन्य संस्थान के वैज्ञानिकों ने इस संबंध में अध्ययन किया। वैज्ञानिकों ने अध्ययन के निष्कर्ष के आधार पर बताया- इस वेरिएंट के प्रसार को रोकने के लिए प्रयोग में लाए जा रहे उपाय (जैसे पूर्व संक्रमण से बनी एंटीबॉडीज, उच्च सेरोपोसिटिविटी और आंशिक टीकाकरण) पर्याप्त नहीं हैं। इसके रोकथाम के लिए वैश्विक स्तर पर मजबूत व्यवस्था करने की आवश्यकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
delta variant is cause of corona second wave outbreak, scientist says
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 'वेरियंट ऑफ कंसर्न' बताया - फोटो : Social media
डब्ल्यूएचओ ने वेरिएंट को लेकर जताई चिंता
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने महामारी पर अपने साप्ताहिक अपडेट को दौरान डेल्टा वेरियंट (बी.1.617.2) को 'वेरियंट ऑफ कंसर्न' यानी कि चिंता का कारक बताया है। डब्ल्यूएचओ की तरफ से जारी बयान में कहा गया- यह स्पष्ट हो गया है कि वर्तमान में बड़ी संख्या में सार्वजनिक स्वास्थ्य जोखिम इसी वेरियंट से संबंधित है। कोरोना के अन्य वेरियंट्स में इसकी तुलना में संचरण की रफ्तार कम देखी गई थी।
विज्ञापन
delta variant is cause of corona second wave outbreak, scientist says
डेल्टा वेरियंट को लेकर डब्ल्यूएचओ की चिंता - फोटो : social media

वियतनाम वेरिएंट भी डेल्टा का एक रूप
डब्ल्यूएचओ में कोविड-19 तकनीकी टीम के नेतृत्वकर्ता मारिया वान केरखोव ने संवाददाताओं को बताया- वियतनाम के स्वास्थ्य अधिकारियों ने एक नए हाइब्रिड कोरोना वेरिएंट के बारे में सूचित किया है, माना जा सकता है कि वह वेरियंट भी कोरोना के डेल्टा वेरियंट का एक रूप हो सकता है। अब तक के अध्ययनों के आधार पर हम समझ पा रहे हैं कि कोरोना के  स्पाइक प्रोटीन के स्थान में एक अतिरिक्त विलोपन के कारण डेल्टा वेरियंट के मामले सामने आए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed