खानपान के मामले में मध्यप्रदेश का इंदौर शहर देश दुनिया में जाना जाता है। यहां के जायके विश्वभर में मशहूर हैं और यही कारण है कि यहां पहुंचने वाले विदेशी पर्यटक यहां का स्वाद नहीं भूल पाते। चाहे जलेबी-पोहा हो या यहां के चाट-पकौड़े या फिर मूंग का जायकेदार हलवा। बात जब इंदौर के जायके की हो तो यहां की मशहूर जगह छप्पन का नाम जरूर आता है। यह मशहूर जगह अपने नए कलेवर में लोगों का स्वागत करने के लिए तैयार हो चुकी है।
आइए, जानते हैं कि क्या कुछ खास जुड़ गया है जो यहां के आकर्षण और सुंदरता में चार चांद लगाने वाले हैं:
2 of 7
Chappan Market, Indore
- फोटो : Amar Ujala
छप्पन, जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है कि यहां एक साथ 56 दुकानें होने के कारण इसका नाम पड़ा। इंदौर को जानने वाला जब कभी भी यहां आता है तो छप्पन जाना नहीं भूलता। खासकर शाम को यहां की रौनक देखते ही बनती है। यहां आपके लिए पोहा-जलेबी, चाट और हॉट डॉग से लेकर साउथ इंडियन, पानीपुरी, चाइनीज सभी तरह के व्यंजन मिलते हैं। इंदौरियों के लिए तो यह जगह मस्ती करने वाली है। यहां जन्मदिन से लेकर शादी की सालगिरह मनाने भी युवा अपने दोस्तों संग जुटते हैं।
3 of 7
Chappan Market, Indore
- फोटो : sa
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत इंदौर नगर निगम ने करीब चार करोड़ रुपये की लागत से छप्पन दुकान को विश्वस्तरीय स्मार्ट मार्केट के रूप में तैयार करने की योजना बनाई थी, जोकि लगभग पूरी हो चुकी है। यहां 400 वर्गमीटर में तैयार किया फरारी शेड लगया गया है। साथ ही तीन बूम बेरियर लगाकर इस मार्केट को 'नो व्हीकल जोन' बनाया गया है। साथ ही इसका सौंदर्यीकरण भी किया गया है। कुल मिलाकर लोग यहां इंदौरी जायके के साथ सुंदरता का आनंद भी ले सकेंगे।
4 of 7
Chappan Bhog Market, Indore
आपको जानकर अच्छा लगेगा कि इंदौर नगर निगम ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत 56 दुकान के कायाकल्प का काम 56 दिन की बजाय 53 दिन में ही पूरा कर लिया। इसके कायाकल्प के लिए पहली बार ऐसा हुआ, जब छह दिन तक यहां की दुकानें बंद रहीं। सौंदर्यीकरण में यहां के दुकानदारों का भी योगदान रहा। होली के एक दिन पहले सोमवार को दुकानें नए स्वरूप में नजर आई।
5 of 7
Chappan Bhog Market, Indore
इससे पहले रविवार को इस परिसर में 56 दुकान की ओर एमएस का गेट और 400 वर्गमीटर में फरारी शेड लगावाए जाने के साथ आकर्षक लाइटिंग और साउंड के बाद यहां की सुंदरता को चार चांद लग गए। शाम की रौनक तब और बढ़ जाएगी, जब डिजाइनर एलईडी लाइट संगीत के साथ तालमेल बिठाती चमकती नजर आएगी।