हर कोई जीवन में खुश रहना चाहता है। खुशी का सीधा संबंध हमारे हार्मोन्स से हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस खुशी में हमारे खानपान की आदत का भी असर होता है। दरअसल कई चीजें ऐसी होती हैं जो हम खुश रखने वाले हार्मोन्स को बढ़ा देती हैं। खानपान की ये चीजें हमारे सेरोटोनिन, डोपामाइन और एंडोर्फिन हार्मोन्स को बढ़ा देती हैं और हम खुश रहते हैं। ऐसे में अगर आप भी खुश रहना चाहते हैं तो डार्क चॉकलेट के साथ ही इन चीजों को भी खाएं....
खुश रहना चाहते हैं तो बदल दें अपनी डाइट, इस चीज को खाने भर से बदल जाएगी लाइफ
डार्क चॉकलेट
हर किसी को चॉकलेट पसंद होती है लेकिन यह बात कम ही लोगों को पता होता है कि चॉकलेट खाने से हमारे खुशी में इजाफा होता है। खासतौर पर डार्क चॉकलेट खाने से खुशी में होने वाला यह इजाफा बढ़ जाता है।
यह कहा जाता है कि डार्क चॉकलेट में मौजूद कैफीन हमारी सुस्ती और आलस को भी दूर करता है और आपका काम पर ज्यादा फोकस रहता है। डार्क चॉकलेट में एंटीऑक्सीडेंट की अच्छी मात्रा होती है जो कि आपके मूड को अच्छा रखती है और आप खुश रहते हैं। इसलिए खुशी पानी है तो खूब डार्क चॉकलेट खाएं।
आप सैल्मन मछली खाएं यह आपकी मूड के साथ ही सेहत के लिए भी बेहद लाभकारी होती है। मछली में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है जो कि आपके मसल्स को राहत देता है और आपका डाइजेशन भी ठीक रहता है।
नोटः यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें और उनके निर्देशानुसार ही डाइट फॉलो करें।