फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का हेल्थ टिप्स: बेहद पौष्टिक आहार है दलिया, जानिए क्या हैं इसे खाने के फायदे?

Mon, 25 Oct 2021 12:01 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Mon, 25 Oct 2021 12:01 PM IST
विज्ञापन
dalia benefits for weight loss and healthy breakfast
दलिया खाने के फायदे - फोटो : Pixabay

भारतीय व्यंजनों को कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ से परिपूर्ण माना जाता रहा है। दलिया, ऐसा ही एक आहार है, जिसे डॉक्टर पेट के लिए बहुत हल्का लेकिन सेहत के लिए पौष्टिक मानते हैं। अक्सर रोगियों को नाश्ते के रूप में दलिया खाने की सलाह दी जाती है, हालांकि इसका सेवन बिना किसी बीमारी वाले लोगों को भी नियमित रूप से करना चाहिए। टूटे हुए गेहूं से बना दलिया पचने में आसान और पोषण से भरपूर होता है। चूंकि दलिया में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो पेट को ठीक रखने के साथ, वजन घटाने और हल्के खाद्य पदार्थों का सबसे बेहतर विकल्प हो सकती है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक सभी लोगों को रोजाना सुबह के नाश्ते में दलिया का सेवन जरूर करना चाहिए। शरीर को शक्ति प्रदान करने के साथ रोजाना दलिया खाने वाले लोगों में कई प्रकार की सेहत से जुड़ी समस्याओं का खतरा कम होता है। आइए आगे की स्लाइडों में दलिया खाने से होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं। 

dalia benefits for weight loss and healthy breakfast
दलिया में होती है पौष्टिकता - फोटो : Pixabay

पौष्टिकता और ऊर्जा से भरपूर
रोजाना सुबह नाश्ते में एक कटोरी दलिया को शामिल करके शरीर के लिए आवश्यक कई पोषक तत्व आसानी से प्राप्त किए जा सकते हैं। दलिया,मैग्नीशियम और फाइबर का अच्छा स्रोत होता है। इतना ही नहीं नाश्ते में दलिया को शामिल करके शरीर के लिए पर्याप्त ऊर्जा प्राप्त की जा सकती है। नियमित व्यायाम सत्र के बाद इसे खाकर खोई हुई ऊर्जा को फिर से प्राप्त कर सकते हैं। 

dalia benefits for weight loss and healthy breakfast
वजन कम करने के लिए खाएं दलिया - फोटो : iStock
वजन कम करने में सहायक
रोजाना एक कटोरी दलिया खाने से वजन कम करने में मदद मिलती है। दलिया फाइबर से भरपूर होता है,जो आपको लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराता है जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। इसमें कैलोरी भी कम होती है, यही कारण है कि जिन लोगों को वजन बढ़ने से संबंधित समस्या हो उनके लिए दलिया अच्छा विकल्प हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
dalia benefits for weight loss and healthy breakfast
मधुमेह में दलिया खाने के फायदे - फोटो : iStock

मधुमेह रोगियों के लिए फायदेमंद
मधुमेह रोगियों के लिए दलिया खाना अच्छा विकल्प हो सकता है। असल में इसकी ग्लाइसेमिक इंडेक्स और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम होती है जो इसे डायबिटीज रोगियों के लिए इसे फायदेमंद बनाती है। अध्ययनों से पता चलता है कि नमकीन दलिया का सेवन ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रण में रखता है साथ ही पाचन क्रिया को भी ठीक बनाए रखने में भी सहायक होता है। 

विज्ञापन
dalia benefits for weight loss and healthy breakfast
कब्ज कम करने के लिए खाएं दलिया - फोटो : pixabay
कब्ज़ में फायदेमंद
अगर आपको अक्सर कब्ज बने रहने की समस्या होती है तो दलिया खाना आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। दलिया में फाइबर की उचित मात्रा पाई जाती है जो पाचन को ठीक रखने में मदद करने के साथ कब्ज को रोकती है। इतना ही नहीं, यह मल की स्थिरता में भी सुधार करती है, जो कब्ज को दूर करने में मदद करता है।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed