फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अलर्ट: कोरोना पर चौंकाने वाली खबर, भूलकर भी न करें ये गलती वरना हो सकते हैं संक्रमित

Thu, 26 Aug 2021 04:59 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 26 Aug 2021 04:59 PM IST
विज्ञापन
daily corona cases increase in maharashtra tips to avoid coronavirus
कोरोना की जांच - फोटो : पीटीआई

डॉ. परवेश मलिक 


फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन)

Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik

कोरोना वायरस महामारी ने हर किसी को चिंता में डाल रखा है और अब ये चिंता इसलिए भी बढ़ रही है, क्योंकि महाराष्ट्र में रोजाना मिलने वाले कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इस खबर के सामने आने के बाद हर किसी को कोरोना का डर सता रहा है। बात बीते दिन बुधवार 25 अगस्त की करें, तो इस दिन राज्य में कोरोना के कुल 5 हजार 31 ममाले सामने आए। इसमें से 216 लोगों की जान चली गई। वहीं, 21 अगस्त से पहले तक दैनिक मामले पांच हजार से कम आ रहे थे, तो वहीं अब इनमें बढ़ोतरी देखी जा रही है। वहीं, मायानगरी मुंबई में बीते 24 घंटे में 342 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं और इसमें से चार लोगों की मौत कोरोना की वजह से हुई है। ऐसे में जरूरी है कि कुछ बातों का ध्यान रखा जाए, ताकि खुद को और दूसरों को संक्रमित होने से रोका जा सके। तो चलिए जानते हैं हमारी कौन सी गलतियां हमें संक्रमित कर सकती हैं।

daily corona cases increase in maharashtra tips to avoid coronavirus
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

मास्क पहनना न छोड़ें

  • कोरोना के बढ़ते मामले ये साफ इशारा कर रहे हैं कि हमारी जरा सी भूल हमें काफी दिक्कत पहुंचा सकती है। इसलिए हमें किसी भी कीमत पर मास्क पहनना नहीं छोड़ना है। आप किसी से मिल रहे हैं, दफ्तर में, रास्ते में, सार्वजनिक वाहन या अपने वाहन पर, दुकान, मॉल आदि जगहों पर आपको मास्क पहनकर रखना है। गलती से भी इसे गले मे लटकाकर नही घूमना है।
daily corona cases increase in maharashtra tips to avoid coronavirus
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

भीड़-भाड़ में न जाएं

  • माना हमें जरूरी कामों की वजह से घर से बाहर निकलना पड़ रहा है, लेकिन इसका ये मतलब बिल्कुल भी नहीं है कि हम भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाकर एकत्रित हो जाएं। यहां संक्रमित होने का सबसे ज्यादा खतरा होता है। सोचिए अगर एक भी कोरोना से संक्रमित व्यक्ति इस भीड़ का हिस्सा हुआ, तो वो कितने लोगों को एक साथ संक्रमित कर सकता है। इसलिए दुकानों पर, भीड़ वाले वाहनों मे, मॉल में आदि जगहों पर जहां भीड़ हो, वहां से दूर रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
daily corona cases increase in maharashtra tips to avoid coronavirus
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

हाइजीन बेहद जरूरी

  • हमें याद है कि कोरोना की पहली लहर के समय लगभग हर कोई हाइजीन के प्रति चिंतित था। अपने हाथों को सैनिटाइजर व साबुन की मदद से साफ करता था, कहीं से आने के बाद स्नान करते थे, घर पर लाए हुए सामान को सैनिटाइज करते थे आदि। लेकिन मौजूदा समय में लोग इन अच्छी आदतों से दूरी बनाते हुए नजर आ रहे हैं, जो कि गलत हैं। इन अच्छी आदतों को आपको जारी रखना है, क्योंकि कोरोना आपके हाथों से आपके शरीर में प्रवेश कर सकता है।
विज्ञापन
daily corona cases increase in maharashtra tips to avoid coronavirus
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

बच्चों को लेकर लापरवाही बरतना

  • देखा जा रहा है कि कई पैरेंट्स अपने बच्चों को लेकर लापरवाही बरत रहे हैं। उनको घर के बाहर बिना मास्क के जाने दे रहे हैं, वे पार्क में खेल रहे है और उसके बाद हाइजीन का ध्यान भी नहीं रख रहे हैं, बच्चों को अपने साथ मॉल-दुकानों पर ले जा रहे हैं आदि। हमें ये समझना होगा कि विशेषज्ञ कोरोना की तीसरी लहर को बच्चों के लिए घातक बता रहे हैं। इसलिए बच्चों को ज्यादा से ज्यादा घर पर रखना ही बेहतर विकल्प है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed