Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik
बारिश का मौसम बड़ा ही सुहावना होता है। इसमें चारों तरफ बस पानी और हरियाली ही हरियाली नजर आती है। अधिकतर लोगों को इस मौसम का इंतजार रहता है, ताकि वो मौज-मस्ती कर सकें। लेकिन इस मौसम में सावधान भी रहने की बहुत जरूरत होती है, क्योंकि बारिश का मौसम जब भी आता है, अपने साथ कई बीमारियां भी लेकर आता है, जिसमें वायरल फीवर भी शामिल है। इस मौसम में अक्सर लोग वायरल फीवर से परेशान रहते हैं। हालांकि यह कोई बीमारी नहीं है, लेकिन ऐसी समस्या है कि लोगों का उठना-बैठना और चलना-फिरना भी मुश्किल कर देती है। चूंकि यह समस्या आमतौर पर मौसम में बदलाव के कारण होती है, इसलिए कुछ लोग इसे 'मौसमी बुखार' भी कहते हैं। आइए जानते हैं इसके लक्षणों के बारे में और साथ ही यह भी कि वायरल बुखार होने पर डॉक्टर के पास कब जाना चाहिए?
{"_id":"612760658ebc3e79bf57c1c9","slug":"viral-fever-can-happen-in-the-changing-season-do-not-take-medicines-from-your-mind","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अलर्ट: बदलते मौसम में हो सकता है वायरल फीवर, भूलकर भी अपने मन से न लें से दवाइयां, पड़ सकता है भारी","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
अलर्ट: बदलते मौसम में हो सकता है वायरल फीवर, भूलकर भी अपने मन से न लें से दवाइयां, पड़ सकता है भारी
Thu, 26 Aug 2021 03:08 PM IST
सोनू शर्मा
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Thu, 26 Aug 2021 03:08 PM IST
विज्ञापन
वायरल फीवर
- फोटो : iStock
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
विशेषज्ञ कहते हैं कि जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी कमजोर होती है, उनमें अक्सर वायरल फीवर के लक्षण देखने को मिलते हैं। ऐसे लोगों की छोटी सी लापरवाही भी उन्हें वायरल फीवर का शिकार बना सकती है। इसलिए उन्हें अधिक सतर्क रहने की जरूरत होती है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
वायरल फीवर के लक्षण
- मौसम और तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण शरीर में वायरल फीवर के लक्षण दिखने लगते हैं। इसमें बुखार के साथ-साथ थकान महसूस होने लगती है और इस वजह से नींद भी अधिक आती है। इसके अलावा खांसी भी वायरल फीवर का ही लक्षण है। दरअसल, वायरल होने पर बार-बार खांसी आती है और कभी-कभी खांसी तो इतनी तेज हो जाती है कि पेट भी दर्द करने लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
- अगर आपको मांसपेशियों में दर्द और हड्डियों में अकड़न महसूस हो, तो समझ जाइए कि आपको वायरल फीवर हो गया है। इसके अलावा इसके लक्षणों में, गले में जलन, चुभन और खुजली होना भी शामिल हैं। वहीं, वायरल फीवर में सिर भी भारी-भारी सा महसूस होता है। सिर दर्द और आंखों में दर्द होना भी वायरल फीवर के ही लक्षण हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
वायरल फीवर के अन्य लक्षण
- बुखार के साथ-साथ ठंड लगना
- त्वचा पर लाल रंग के दाने और रैशेज उभरना
- उल्टी होना
- दस्त लगना
विशेषज्ञ कहते हैं कि बच्चों में वायरल फीवर के लक्षण ज्यादा देखने को मिलते हैं, क्योंकि उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता थोड़ी कमजोर होती है।