फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना वैक्सीन पर अच्छी खबर, इस देश में अगले महीने से 91 लाख लोगों को लगाया जाएगा टीका

Tue, 20 Oct 2020 11:22 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Tue, 20 Oct 2020 11:22 AM IST
विज्ञापन
Covid Vaccine Good News: Government to provide Coronavirus Vaccine to 91 lacs people in this Country, Know Who to get first
Coronavirus Vaccine - फोटो : Amar Ujala

कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण के बीच कई देशों से अच्छी खबरें भी सामने आ रही हैं। वैक्सीन को लेकर वैज्ञानिकों को मिल रही कामयाबी देखते हुए उम्मीद यही की जा रही है कि आने वाले कुछ महीनों में कोरोना पर काफी हद तक नियंत्रण पा लिया जाएगा। महामारी की गंभीरता और लोगों की जरूरत को देखते हुए रूस और चीन जैसे देशों ने तीसरे चरण का ट्रायल पूरा होने से पहले ही वैक्सीन को मंजूरी दे दी। हालांकि विश्व स्वास्थ्य संगठन की प्रमुख वैज्ञानिक सौम्या स्वामीनाथन के मुताबिक, वैक्सीन की 100 फीसदी सुरक्षा और प्रभावकारिता के बारे में अंतिम चरण के ट्रायल के बाद ही पता चल पाएगा। चीन और रूस में आपातकालीन अप्रूवल के तहत उच्च जोखिम वर्ग के लोगों को वैक्सीन दी जा रही है। वहीं एक अन्य देश में भी अगले महीने से निर्धारित वर्ग के लोगों को वैक्सीन दी जाएगी।


 

Covid Vaccine Good News: Government to provide Coronavirus Vaccine to 91 lacs people in this Country, Know Who to get first
पहले चरण में 91 लाख लोगों को वैक्सीन लगाए जाने की योजना - फोटो : iStock

खबरों के मुताबिक, इंडोनेशिया ने पहले चरण में 9.1 मिलियन यानी 91 लाख लोगों को वैक्सीन लगाए जाने की योजना बनाई है। इसी साल नवंबर और दिसंबर के बीच चलाए जाने वाले अभियान के तहत उच्च जोखिम वर्ग के लोगों को वैक्सीन दी जाएगी। इंडोनेशिया स्वास्थ्य मंत्रालय के रोग नियंत्रण और रोकथाम महानिदेशक अचमद युरिएंटो ने इस बात की जानकारी दी है। 

Covid Vaccine Good News: Government to provide Coronavirus Vaccine to 91 lacs people in this Country, Know Who to get first
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

उच्च जोखिम वर्ग में सार्वजनिक कार्य करने वाले फ्रंटलाइन वर्कर्स शामिल होंगे, जिन्हें महामारी का ज्यादा खतरा है। इंडोनेशिया स्वास्थ्य मंत्रालय के रोग नियंत्रण और रोकथाम महानिदेशक अचमद युरिएंटो का कहना है कि अगले महीने से वैक्सीन देना शुरू किया जाएगा। पहले चरण में कोरोना वायरस से उच्च जोखिम वर्ग के लोगों को टीका दिया जाएगा, जिनमें चिकित्सा और सार्वजनिक स्वास्थ्य और सफाई में लगे कर्मियों के अलावा, सैनिक, पुलिसकर्मी, हवाई अड्डे के कर्मी वगैरह शामिल होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Covid Vaccine Good News: Government to provide Coronavirus Vaccine to 91 lacs people in this Country, Know Who to get first
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

18-59 उम्र के लोग होंगे शामिल

  • अचमद युरिएंटो ने कहा है कि केवल 18 वर्ष से 59 वर्ष की आयु के लोगों को वैक्सीन दी जाएगी, क्योंकि इसी आयुवर्ग पर क्लीनिकल ट्रायल हुए हैं। इस आयु सीमा से बाहर के लोगों पर क्लिनिकल ट्रायल नहीं किया गया है। मालूम हो कि इंडोनेशिया वर्तमान में चीन और दक्षिण कोरिया के साथ वैक्सीन विकास सहयोग पर काम कर रहा है।
विज्ञापन
Covid Vaccine Good News: Government to provide Coronavirus Vaccine to 91 lacs people in this Country, Know Who to get first
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
जल्द शुरू होगा टीकाकरण
  • चीन और रूस की ही तरह इंडोनेशिया में भी आपातकालीन अप्रूवल के तहत ही वैक्सीन दी जाएगी। सार्वजनिक उपयोग के लिए अनुमति अंतिम चरण के ट्रायल परिणाम की समीक्षा के बाद दी जाती है। खबरों के मुताबिक, इंडोनेशियाई ड्रग एंड फूड सुपरवाइजरी एजेंसी द्वारा आपातकालीन उपयोग की अनुमति और इंडोनेशियन उलेमा काउंसिल (MUI) द्वारा प्रमाणीकरण मिलने के बाद टीकाकरण शुरू किया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed