फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hand Hygiene Day: हाथ धोने को साबुन और हैंड सैनिटाइजर में बेहतर क्या? जानें ऐसे ही सवालों के जवाब

Tue, 05 May 2020 10:02 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Tue, 05 May 2020 10:02 AM IST
विज्ञापन
covid 19 rumor dont be panic know all about coronavirus cause symptoms preventions and Treatment
कोरोना वायरस से जुड़ी अफवाहों से सावधान रहने की जरूरत है। - फोटो : अमर उजाला

कोरोना संक्रमण के इस दौर में सोशल डिस्टेंसिंग इसे फैलने से रोकने के लिए सबसे कारगर तरीका है। विशेषज्ञों के मुताबिक, लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग के जरिए ही कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोका जा सकता है। इस कोरोना संकट के बीच लोगों के बीच एक तरह से भय का माहौल है। घर में रहने से लेकर, छत पर टहलने और बाहर से जरूरी सामान लाने तक अपनी हर छोटी-बड़ी गतिविधि को लेकर लोग संशय में रहते हैं कि कहीं उन्हें कोरोना संक्रमण न हो जाए। केंद्रीय स्वास्थ्य परिवार एवं कल्याण मंत्रालय के मुताबिक डरने की बजाय सावधानियां बरतने की जरूरत है। आइए यहां जानते हैं, कोरोना संक्रमण को लेकर लोगों के मन में उठने वाले कुछ जरूरी सवालों के जवाब। 

covid 19 rumor dont be panic know all about coronavirus cause symptoms preventions and Treatment
Handwash - फोटो : Pixabay
  • साबुन और हैंड सैनिटाइजर में बेहतर क्या?

कोरोना वायरस से बचाव के लिए हैंड सैनिटाइजर और साबुन दोनों ही असरदार हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, कम से कम 60 फीसदी एल्कोहल वाले हैंड सैनिटाइजर से हाथ धोना चाहिए। हालांकि त्वचा रोग विशेषज्ञों के मुताबिक सैनिटाइजर की अपेक्षा साबुन और पानी से 20 सेकेंड तक अच्छी तरह हाथों को धोना ज्यादा बेहतर है। अगर आप बार-बार वॉशरूम नहीं जा सकते तो सैनिटाइजर का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

covid 19 rumor dont be panic know all about coronavirus cause symptoms preventions and Treatment
  • लिफ्ट-सीढ़ियों पर कितनी सावधानी जरूरी

सीढ़ियों पर चढ़ते समय और लिफ्ट में आपको सावधानी बरतनी चाहिए। लिफ्ट के बटन और सीढ़ियों की रेलिंग की सतहों पर कोरोना संक्रमण की संभावना रहती है। लिफ्ट के बटन दबाते समय आप टिश्यू पेपर का इस्तेमाल कर सकते हैं और फिर उसे डिस्पोज कर देना जरूरी है। सीढ़ियां चढ़ते या उतरते समय भी रेलिंग को पकड़ने से बचें। अगर पकड़ते भी हैं तो घर में दाखिल होने के बाद हाथ साबुन से धोएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
covid 19 rumor dont be panic know all about coronavirus cause symptoms preventions and Treatment
  • घर में किन सतहों की सफाई जरूरी?

विशेषज्ञ बताते हैं कि कोरोना वायरस अलग-अलग सतहों और वस्तुओं पर कुछ घंटों से लेकर कुछ दिन तक जिंदा रह सकता है। इसलिए विशेषज्ञों का कहना है कि घर में ऐसी सतहें जहां परिवार के सदस्यों का हाथ लगता हो, उन्हें सैनिटाइज करते रहें। अपने मोबाइल, टीवी रिमोट से कुर्सी, टेबल से लेकर दरवाजों के हैंडल तक साफ करते रहना चाहिए।

विज्ञापन
covid 19 rumor dont be panic know all about coronavirus cause symptoms preventions and Treatment
सब्जी विक्रेता - फोटो : अमर उजाला
  • बाहर से दूध की थैली या सब्जी लाने पर क्या करें?

अगर आप बाजार से सब्जी लाए हैं या फिर मुहल्ले में ठेले वाले से सब्जी खरीदी है तो घर लाकर उसे गुनगने पानी से धो लें। हो सकता है कि सब्जी लेने आए कोई व्यक्ति कोरोना संक्रमित रहे हों और उनके खांसने या छींकने के दौरान सब्जियां भी वायरस के संपर्क में आ गई हों। सब्जियों की ही तरह आप दूध की थैली को भी घर लाने के साथ ही धो सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed