फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना से लड़ने में कितनी कारगर होंगी कैंसर, अवसाद और बीपी की दवाएं, चल रहा ट्रायल

Sat, 09 May 2020 05:47 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Sat, 09 May 2020 05:47 PM IST
विज्ञापन
Covid 19 Research: Scientists test drugs cancer depression high blood pressure treat coronavirus

कोरोना मरीजों की संख्या और बिगड़ते हालात को देख अब डॉक्टर उस हर दवा से इलाज करने की कोशिश में लगे हैं, जिनका प्रयोग अभी दूसरी गंभीर बीमारियों के इलाज में हो रहा है। इसमें सबसे अहम कैंसर, ब्लड प्रेशर, अवसाद की दवाएं शामिल हैं। शोधकर्ताओं को उम्मीद है कि इन दवाओं के प्रयोग से वायरस पर काबू पाया जा सकता है। वायरस से फेफड़ों को जो नुकसान हो रहा है उसे रोका जा सकता है। वैज्ञानिकों का मानना है कि इन बीमारियों की दवा से वायरस को फेफडे़ की बाहरी सतह में जाने से रोका जा सकता है।

Covid 19 Research: Scientists test drugs cancer depression high blood pressure treat coronavirus
दवा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

कैंसर की दवा: रक्सोलिटिनिब (Ruxolitinib)

  • बोनमैरो कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवा रक्सोलिटिनिब पर वाशिंगटन यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन में क्लीनिकल ट्रायल चल रहा हैै।
  • विशेषज्ञों का कहना है कि इससे सूजन नहीं आती है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता संतुलित रहती है।    
  • ये दवा कुछ कैंसर कोशिकाओं को भी मारती है। जब शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता अपनी ही कोशिकाओं और उत्तकों के खिलाफ काम करने लगती है उसे ये दवा रोक सकती है।
Covid 19 Research: Scientists test drugs cancer depression high blood pressure treat coronavirus
दवा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : social media

ओसीडी की दवा : फ्लूवॉक्सामाइन (Fluvoxamine)

  • मानसिक रोग (ओसीडी) व अवसाद के इलाज में इस्तेमाल होने वाली फ्लूवॉक्सामाइन दवा से भी वैज्ञानिकों को उम्मीद है। बॉस्टन यूनिवर्सिटी में इस पर शोध चल रहा है।
  • शोध के अनुसार ये दवा मस्तिष्क में सेरोटोनिन नाम के न्यूरोट्रांसमीटर का संतुलन बनाकर रखती है जो मूड सही रखने का काम करती है।
  • इस दवा में मौजूद प्रोटीन से सूजन पर भी नियंत्रण होता है जिससे उम्मीद  लगाई जा रही है कि ये रोग प्रतिरोधक क्षमता को संतुलित रखने के साथ सांस फूलने की तकलीफ में फायदा पहुंचा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Covid 19 Research: Scientists test drugs cancer depression high blood pressure treat coronavirus
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

रक्तचाप की दवा : लोसार्टन (Losartan)

  • यूनिवर्सिटी ऑफ मिनेसोटा के वैज्ञानिक संक्रमण के इलाज में ब्लड प्रेशर की दवा लोसार्टन पर भी मंथन कर रहे हैं।
  • ये दवा शरीर में उस तत्व को प्रतिबंधित करने का काम करती है जिसके कारण रक्त वाहिकाएं सिकुड़ने लगती हैं और तकलीफ बढ़ती है।
  • वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि ये दवा वायरस के रिसेप्टर को ब्लॉक कर देगी और पूरे शरीर में उसे फैलने से रोक सकती है।
विज्ञापन
Covid 19 Research: Scientists test drugs cancer depression high blood pressure treat coronavirus
Research

कोरोना वायरस के इलाज के लिए अबतक कोई प्रॉपर दवा नहीं बन पाई है। हालांकि विभिन्न देशों में इसकी दवा तैयार करने में वैज्ञानिक शोधरत हैं। लेकिन जबतक कोरोना की दवा नहीं आ जाती, तबतक पहले से उपलब्ध विभिन्न बीमारियों की दवा में वैकल्पिक उम्मीद ढूंढी जा रही है। हालांकि कैंसर, बीपी और मानसिक अवसाद की दवाएं कोरोना के इलाज में कितनी कारगर होंगी, यह ट्रायल के बाद पता चल पाएगा। अगर सकारात्मक परिणाम सामने आए तो कोरोना से जंग में ये दवाएं बड़ी राहत पहुंचाएगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed