फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: पांच मिनट में 93 फीसदी वायरस खत्म करने वाले मास्क को मंजूरी, जानें क्या है कीमत

Sat, 01 Aug 2020 04:23 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Sat, 01 Aug 2020 04:23 PM IST
विज्ञापन
Covid 19 Prevention tips: This Amazing Mask kills Coronavirus 93 percent, all about Special Face Mask may kill Sars cov 2 virus
कोरोना वायरस से सुरक्षा देता है मास्क (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Pixabay/Amar Ujala

कोरोना वायरस महामारी फैलने की शुरुआत के साथ ही N-95 मास्क खूब चर्चा में आया था। वॉल्व वाले इस रेस्पिरेटर मास्क के बारे में कहा गया था कि यह कोरोना वायरस को रोकने में खूब कारगर है। यह मास्क पहले से ही महंगा था, इसके नकली वर्जन, डुप्लीकेसी और कालाबाजारी की खबरें भी सामने आई। लेकिन बीते दिनों विशेषज्ञों की राय के बाद केंद्र सरकार ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि वॉल्व वाले N-95 मास्क कोरोना को रोकने में कारगर नहीं है। अब सवाल ये है कि आखिर कौन सा मास्क कोरोना वायरस से पूरी तरह सुरक्षा दे सकता है!

Covid 19 Prevention tips: This Amazing Mask kills Coronavirus 93 percent, all about Special Face Mask may kill Sars cov 2 virus
कोरोना वायरस से सुरक्षा देता है मास्क (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
  • कोरोना वायरस से मुकाबला करने वाले मास्क के संबंध में मुंबई से बड़ी खबर आई है। दरअसल, मुंबई स्थित एक स्टार्टअप ने ऐसा मास्क विकसित किया है, जो कोरोना वायरस को ना सिर्फ रोकता है, बल्कि उसे मारने में भी कारगर है। यह मास्क कोरोना वायरस को मुंह और नाक के जरिए शरीर में प्रवेश करने से रोकता है और पांच मिनट से भी कम समय में लगभग 93 फीसदी वायरस को खत्म कर देता है। 
Covid 19 Prevention tips: This Amazing Mask kills Coronavirus 93 percent, all about Special Face Mask may kill Sars cov 2 virus
कोरोना वायरस से सुरक्षा देता है मास्क (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
  • मुंबई के स्टार्टअप थरमैसेंस ने इस स्पेशल मास्क को तैयार किया है। कंपनी का दावा है कि यह मास्क कोरोना वायरस को शरीर में प्रवेश करने से तो रोकता ही है, साथ ही मास्क की बाहरी परत पर चिपके वायरस को भी पूरी तरह खत्म करता है। इसे कोरोना वायरस के लिए किलर मास्क भी कहा जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Covid 19 Prevention tips: This Amazing Mask kills Coronavirus 93 percent, all about Special Face Mask may kill Sars cov 2 virus
कोरोना वायरस से सुरक्षा देता है मास्क (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
  • इस मास्क को लेकर कंपनी के दावे के प्रति विश्वास इसलिए बढ़ रहा है क्योंकि न इसे न केवल अमेरिकी लैब ने, बल्कि भारतीय लैन ने भी अप्रूव कर दिया है। इसका मतलब यह है कि मास्क को तैयार करनेवाले विशेषज्ञों की ओर से इसको लेकर जो दावे किए जा रहे हैं, यह उन तमाम दावों पर खरा उतरता है।
विज्ञापन
Covid 19 Prevention tips: This Amazing Mask kills Coronavirus 93 percent, all about Special Face Mask may kill Sars cov 2 virus
कोरोना वायरस से सुरक्षा देता है मास्क (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
  • मुंबई स्थित स्टार्टअप थरमैसेंस की मानें तो उसके मास्क को आईएसओ (International Standardization Organization) प्रमाणित अमेरिकी लैब और भारत में परीक्षण और अंशांकन प्रयोगशालाओं के लिए राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड (NABL) से मान्यता प्राप्त लैब द्वारा मास्क के उत्पादन और उपयोग के लिए अनुमति दे दी गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed